{"_id":"60ce57888ebc3ec8516b13c0","slug":"fear-of-robbers-women-are-no-longer-wearing-jewelry-city-news-vns595782443","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों का खौफ...महिलाएं अब जेवर पहनकर नहीं निकल रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों का खौफ...महिलाएं अब जेवर पहनकर नहीं निकल रहीं
विज्ञापन
व़ाराणसी। पिछले पखवारे भर से शहर में ताबड़तोड़ हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं से महिलाएं सहम उठी हैं। महिलाएं अब जेवर पहनकर घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। दहशत की वजह से कालोनियों और पार्कों में सुबह व शाम टहलने वाली महिलाएं अब बगैर चेन के ही निकल रही हैं। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा भी कालोनियों में भ्रमण कर महिलाओं को आभूषणों और कीमती सामानों की सुरक्षा के प्रति सचेत किया जा रहा है।
पिछले पंद्रह दिनों में भेलूपुर सर्किल में चेन स्नैचिंग की बहुत घटनाएं हुई हैं। कुछ मामले थाने तक पहुंचे तो कुछ मामले दबकर रह गए। लंका और भेलूपुर थाना क्षेत्र में असलहे के बल पर महिलाओं से चेन की लूट की गई। वहीं कमिश्नरेट पुलिस बदमाशों की पहचान कर उन्हें उनकी ही भाषा में समझा रही है लेकिन फिर भी महिलाओं के मन में भय समा गया है।
बढ़ती चेन की घटनाओं को देखकर अब सुबह टहलने जाते समय चेन घर में ही रखती हूं। कब बदमाशों की नजर चेन पर पड़ जाए।-इंदिरा सिंह, शिक्षिका, पहडिय़ा
शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने डरा दिया है। अब घर से बाहर निकलते समय बहुत सावधानी और सतर्कता बरतनी पड़ रही है। -प्रतिभा सिंह, सामनेघाट
पिछले पंद्रह दिनों में जिस तरह से महिलाओं से चेन लूटी गई, उसे देखते हुए जेवर घर में ही रख दी हूं। बाहर निकलते समय भी सावधानी बरतनी पड़ रही है।-मीना मिश्रा, सिद्धगिरीबाग