{"_id":"5999da624f1c1b8e388b45dc","slug":"father-trying-to-sale-his-new-born-bay-in-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में पिता ने की नवजात को बेचने की कोशिश, कारण हैरान करने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में पिता ने की नवजात को बेचने की कोशिश, कारण हैरान करने वाला
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत में रविवार को एक व्यक्ति ने नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश की। कुछ लोगों ने 50 हजार रुपये दाम भी लगा दिए। हालांकि मामला प्रकाश में आ जाने पर खरीदार खिसक लिए। उधर, इस मामले में किसी रैकेट का भी हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
कोहरौलिया निवासी एक व्यक्ति की पत्नी ने पांच दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। गरीबी के चलते उपचार के अभाव में शुक्रवार को महिला की मौत हो गई।
महिला को पहले से ही दो बेटियां और दो पुत्र थे। बताया जाता है कि भरण-पोषण को लेकर चिंतित इस व्यक्ति ने रविवार को नवजात पुत्र को बेचने की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर दंपती उसके घर पहुंचने लगे। कोई अनपरा से तो कोई खड़िया से पहुंचा। बीना से भी एक दंपती पहुंचा।
विज्ञापन
ये लोग या तो बिना औलाद वाले थे या फिर उन्हें पुत्र नहीं था। शाम चार बजे मामला सामने आने पर जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो खरीदार मौका देखकर खिसक गए। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि पिता ने नवजात के एक लाख रुपये मांगे थे लेकिन खरीदने वाले 50 हजार से ज्यादा देने को तैयार नहीं हुए।
बीना चौकी की पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो तो नवजात को बेचने नहीं दिया जाएगा। जबकि पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने भी मामले की जानकारी होने से इनकार किया।