{"_id":"5c7d1f9bbdec2211b7060ed9","slug":"father-suicide-with-2-daughters-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही : ससुराल वालों ने दामाद को पीटा, नाराज होकर पिता ने दो मासूम बेटियों के साथ उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही : ससुराल वालों ने दामाद को पीटा, नाराज होकर पिता ने दो मासूम बेटियों के साथ उठाया खौफनाक कदम
Mon, 04 Mar 2019 06:22 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 04 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक व्यक्ति अपनी दो बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के जंसा निवासी रवि गुप्ता (40) की शादी भदोही जिले के चौरी थाना अन्तर्गत लक्षापुर बाजार में निवासी एक युवती से हुई थी। पिछले कई माह से उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही है। सोमवार को रवि गुप्ता अपनी पत्नी की विदाई कराने लक्षापुर ससुराल आया था।
किसी बात को लेकर ससुराल वालों और रवि गुप्ता के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों ने रवि की जमकर पिटाई कर दी। इसी बात से नाराज होकर रवि गुप्ता अपनी बाइक से दो बेटियों को लेकर लक्षापुर रेलवे लाइन पर पहुंच गया। जहां आ रही कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने उसने बच्चियों के साथ छलांग लगा दी।
विज्ञापन
जिससे घटना स्थल पर ही पिता और दोनों बेटियों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ के साथ पहुंची चौरी थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।