फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father suicide with 2 daughters in bhadohi

भदोही : ससुराल वालों ने दामाद को पीटा, नाराज होकर पिता ने दो मासूम बेटियों के साथ उठाया खौफनाक कदम

Mon, 04 Mar 2019 06:22 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 04 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Father suicide with 2 daughters in bhadohi
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक व्यक्ति अपनी दो बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के जंसा निवासी रवि गुप्ता (40) की शादी भदोही जिले के चौरी थाना अन्तर्गत लक्षापुर बाजार में निवासी एक युवती से हुई थी। पिछले कई माह से उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही है। सोमवार को रवि गुप्ता अपनी पत्नी की विदाई कराने लक्षापुर ससुराल आया था।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर ससुराल वालों और रवि गुप्ता के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों ने रवि की जमकर पिटाई कर दी। इसी बात से नाराज होकर रवि गुप्ता अपनी बाइक से दो बेटियों को लेकर लक्षापुर रेलवे लाइन पर पहुंच गया। जहां आ रही कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने उसने बच्चियों के साथ छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे घटना स्थल पर ही पिता और दोनों बेटियों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ के साथ पहुंची चौरी थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed