पिता बना जल्लाद: पत्नी से झगड़े के बाद पांच साल के मासूम की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर किया कुछ ऐसा सब हैरान
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के रामगांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खौफनाक कदम उठाया है। पत्नी से विवाद के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शव बरामद कराने के प्रयास में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के रामगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामगांव निवासी गिरिजा शंकर ने अपनी पत्नी सोनी से विवाद के बाद अपने पांच साल के बेटे सूरज की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को ले जाकर कहीं फेंक दिया। सोनी की सूचना के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शव बरामद कराने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनी के परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।
चोलापुर थाना अंतर्गत रामगांव की सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति गिरिजाशंकर मजदूरी करता है और नशा करने का आदी है। हाल ही में वह बच्चेदानी का ऑपरेशन कराई थी। ऑपरेशन में खर्च हुए पैसे को लेकर शनिवार को उसका पति उससे झगड़ा कर रहा था। झगड़े के दौरान ही पति ने उसे मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया।
इसी बीच उसके पति ने तीन बच्चों में सबसे छोटे पांच साल के सूरज का गला दबाकर हत्या कर दी। सोनी देवी ने बताया कि उसने फोन कर अपने मायके वालों को सूचना दी तो वह भाग कर आए। उसके साथ भी गिरिजा शंकर ने गाली-गलौज की और इसके बाद वह बच्चे का शव लेकर भाग निकला। सोनी देवी ने बताया कि मायके वालों ने उसे कमरे से बाहर निकाला तो वह उनके साथ चोलापुर थाने आई। सोनी देवी ने तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पूछताछ में आरोपी कर रहा गुमराह
क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी की पत्नी की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। कभी कह रहा है कि शव को नदी में फेंक दिए हैं तो कभी कोई और जगह बता रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बच्चे का शव तलाश रही हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।