फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father murdered 10 year old daughter for 10 rupees

बाबुल ने ही घोंटा बेटी का गला: लड़की ने शादी समारोह में 10 रुपये मांगे थे, पैसे देने में असमर्थ पिता ने जान ली

Mon, 04 Dec 2023 11:40 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, करंजाकला (जौनपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, करंजाकला (जौनपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Dec 2023 11:40 AM IST
सार

ननिहाल में शादी समारोह में आई बच्ची का घर से कुछ दूरी पर शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ाई से पूछताछ में पिता ने हत्या को अंजाम देने की बात कबूल की, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Father murdered 10 year old daughter for 10 rupees
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 10 वर्षीय बालिका की तरफ से पिता से शादी समारोह में 10 रुपये की मांग करना और न होने पर बेज्जती महसूस होने पर उसने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव की है। जहां बीते बुधवार को ननिहाल में शादी समारोह में आई बच्ची का घर से कुछ दूरी पर शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ाई से पूछताछ में पिता ने हत्या को अंजाम देने की बात कबूल की, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली निवासी रिंकू सोनकर अपनी बेटी रागिनी सोनकर(10) व पत्नी मधु सोनकर के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में बुधवार को अपने ससुराल आया था। इसी शाम शादी समारोह के कार्यक्रम में उसकी बेटी अपने पिता रिंकू सोनकर से बार-बार 10-20 रुपये मांग रही थी। जिसको लेकर रिंकू सोनकर ने कई बार मना किया, वजह कि उसके पास केवल घर लौटने का ही किराया था। बेटी के इस हरकत से रिश्तेदारों के सामने उसकी बेज्जती हो गई। जिसको लेकर वह अपनी बेटी से काफी नाराज था। शादी समारोह का जयमाल कार्यक्रम होने के बाद घर के बगल बने छप्पर में प्लास्टिक को जलाकर उसके गर्दन व शरीर के कुछ हिस्से को पूरी तरीके से अधजला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में रागिनी के जूते के फीते से गर्दन कसकर मौत के घाट उतार दिया। घरवालों को इस बात की भनक न लगे इस वजह से उसने शव को घर से 50 मीटर की दूरी पर बने एक खाली प्लाट पर फेंक दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए थे। इसके बाद पुलिस परिवार कुछ सदस्यों से भी पूछताछ कर रही थी। पुलिस को अंदेशा था कि इतनी खौफनाक घटना का अंजाम किसी परिवार वाले ने दिया होगा। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें गला घोंटकर व दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस का शक और भी बढ़ गया। उसी आधार पर पुलिस ने पिता रिंकू सोनकर से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने सारी घटना को कबूल किया। इस बाबत सरायख्वाजा के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी पिता रिंकू सोनकर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसने शादी समारोह में बेटी के 10-20 रुपये की डिमांड पर बेज्जती महसूस करने पर उसको मौत के घाट उतार दिया। वह कुछ नहीं करता था, हमेशा नशे में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed