{"_id":"5c095326bdec2241885d528c","slug":"father-killed-his-four-month-old-son-at-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में रिश्तों का खूनः हैवान बना पिता, दुधमुहें बेटे से किया ऐसा काम कि आत्मा भी कांप जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में रिश्तों का खूनः हैवान बना पिता, दुधमुहें बेटे से किया ऐसा काम कि आत्मा भी कांप जाए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 07 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
चार माह का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पति ने अपने चार माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद पति मौके से निकला। परिवार के लोग बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पत्नी ने पति के विरुद्ध बेटे की हत्या करने की तहरीर दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी विजय राम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व लक्ष्मी के साथ हुई थी। उसका चार माह का बेटा था। पति- पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि पति लक्ष्मी से बेरहमी से पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को ही लक्ष्मी बच्चे का इलाज कराने के बाद मायके से लौटी थी। शाम को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच गुस्से में आकर विजय ने पैर पकड़ कर बच्चे को जमीन पर पटक दिया। बच्चे का चेहरा लहूलुहान हो गया।
।
।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मां के चीखने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच विजय वहां से भाग निकला। लक्ष्मी देवी ग्रामीणों की मदद से बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और मायके के लोगों को घटना की जानकारी दी। मायके से लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
UP Police
उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजन देर शाम मासूम का शव लेकर थाने पहुंच गए। रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी ने पति के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी