फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father get heart attack when his son went in police custody

बेटे को हिरासत में देख पिता को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Tue, 27 Nov 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 27 Nov 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
father get heart attack when his son went in police custody
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया तो उसके पिता को दिल का दौरा पड़ गया। उसे जबतक अस्पताल पहुंचाया जाता उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मामला जमानिया थाना क्षेत्र के राजपुर पोखर मोहल्ले का है। मंझरियां निवासी उदयनरायण वर्मा का बेटा भैरोनाथ वर्मा (20) ऑटो रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन


सोमवार रात में वह घर लौट रहा था। इसी बीच करीब आठ बजे राजापुर पोखरा मुहल्ले के पास तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। इसकी जानकारी होते ही पिता उदय नरायण वर्मा (55) वहां पहुंच गया। बेटे को पुलिस हिरासत में लेकर फटकार लगा रही थी।
विज्ञापन


यह देख उदय नारायण को दिल का दौरा पड़ गया। लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात में करीब 10 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव और ग्राम प्रधान नंदलाल कुशवाहा कोतवाली पहुंचे। अपनी जमानत पर चालक भैरोनाथ को घर लाए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।


चालक ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था, इसलिए उसे सुबह तक बैठाया गया था। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने बताया कि परिवार निहायत गरीब है और एनएच 97 (24) के किनारे झोपड़ी लगा कर करीब 40 वर्षों से रह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed