फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father died of naseem who arrested in bajardiha incident victims caa nrc protest varanasi

CAA: बजरडीहा प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार नसीम के पिता ने सदमे में तोड़ा दम

Tue, 31 Dec 2019 10:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Dec 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Father died of naseem who arrested in bajardiha incident victims caa nrc protest varanasi
बजरडीहा विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने के दौरान बजरडीहा से गिरफ्तार मो. नसीम के पिता मो. सलीम (50) का रविवार को इंतकाल हो गया। परिजनों के अनुसार नसीम की गिरफ्तारी के बाद से ही वह सदमे में थे। सोमवार को बजरडीहा स्थित जक्खा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले मदरसा हनिफिया गौसिया में जनाजे की नमाज अदा की गई। इस दौरान जमीयत उल बनारस के सदस्यों ने परिवार की मदद की और गिरफ्तार नसीम को पैरोल पर छुड़ाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद बजरडीहा में लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतरे थे। पुलिस ने जुलूस को रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज हुआ। भगदड़ में कई लोग घायल हुए और 12 साल के सगीर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में नसीम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। परिजनों ने बताया कि नसीम की गिरफ्तारी के बाद से ही पिता सलीम बेटे के गायब होने का अंदेशा जताते हुए उसको सामने लाने की बात कहते थे। इसी सदमे में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनको तेज बुखार आने लगा। वह हमेशा नसीम को याद करके बेहोश हो जा रहे थे।

सोनारपुरा स्थित निजी चिकित्सक के यहां उनका इलाज कराया जा रहा था। रविवार की देर रात अचानक उनका इंतकाल हो गया। सलीम मदनपुरा में साड़ी के प्रतिष्ठान में मजदूरी करते थे। उनके पांच बेटों में नसीम सबसे बड़ा है। इसके अलावा अंसार, निसार, इम्तियाज और इश्तियाक हैं। पत्नी खूशबून्निसा का सात साल पहले इंतकाल हो चुका है।

जमीयत उल बनारस के अब्दुल फैसल ने बताया कि नसीम को पैरोल पर छुड़ाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। मो. सलीम के परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed