{"_id":"5f168ba5795de4203b023ba0","slug":"father-died-jumped-in-front-of-train-with-daughter-due-to-business-collapsed-in-lockdown-after-dispute-with-wife-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लॉकडाउन में काम-धंधा चौपट होने से परेशान पिता बेटी संग ट्रेन के आगे कूदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लॉकडाउन में काम-धंधा चौपट होने से परेशान पिता बेटी संग ट्रेन के आगे कूदा, एक की मौत
Tue, 21 Jul 2020 12:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
suicide by train
वाराणसी में मंगलवार की सुबह सारनाथ क्षेत्र में पंचक्रोशी रेलवे क्रासिंग के पास रसूलगढ़ निवासी सब्जी-फल विक्रेता अपनी बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूद गया। सब्जी-फल विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार की सुबह भी विवाद हुआ और उसके बाद गुस्से में सब्जी-फल विक्रेता घर से बेटी के साथ निकल गया। थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत और बेटी के घायल होने की सूचना आई तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ निवासी राकेश जायसवाल(45) ठेले पर सब्जी और फल बेंचता था। लॉकडाउन के बाद से व्यवसाय चौपट होने के कारण राकेश आर्थिक तंगी का शिकार हो गया था। इसे लेकर राकेश और उसकी पत्नी के बीच रोजाना विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह भी विवाद हुआ तो राकेश अपनी बेटी तमन्ना(13) के साथ घर से बाहर निकल गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी है।