{"_id":"5c13de46bdec225a1a0df0eb","slug":"father-died-after-shock-of-son-death-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत के सदमे से बीमार पिता की मौत, पट्टीदारों से मारपीट में दोनों हुए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत के सदमे से बीमार पिता की मौत, पट्टीदारों से मारपीट में दोनों हुए थे घायल
Sat, 15 Dec 2018 01:08 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: utpal utpal
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
सुबह बेटे का दम टूटा और शाम होते-होते उसकी मौत के सदमे में बीमार पिता की भी सांसें थम गईं। एक ही दिन घर के दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिस किसी ने भी इसके बारे में सुना, एक बारगी आंखें नम हो गई। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव में करीब एक माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों से हुई मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए थे।
घायल पुत्र की इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। वाराणसी के अस्पताल में भर्ती पिता ने भी यह खबर सुनकर दम तोड़ दिया। बता दें कि बहावनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राजनाथ पटेल का भूमि को लेकर पट्टीदारों से काफी दिन से विवाद चल रहा था। 11 नवंबर को दोपहर में इसी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया था।
हमले में राजनाथ पटेल के अलावा उसके 60 वर्षीय पिता शंकर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। शंकर का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। जबकि बेटे का आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह बेटे की मौत हुई। इसके सदमे से रात को पिता की मौत हो गयी।