फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father died after shock of son death information

बेटे की मौत के सदमे से बीमार पिता की मौत, पट्टीदारों से मारपीट में दोनों हुए थे घायल

Sat, 15 Dec 2018 01:08 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: utpal utpal Updated Sat, 15 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
father died after shock of son death information
सुबह बेटे का दम टूटा और शाम होते-होते उसकी मौत के सदमे में बीमार पिता की भी सांसें थम गईं। एक ही दिन घर के दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिस किसी ने भी इसके बारे में सुना, एक बारगी आंखें नम हो गई। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव में करीब एक माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों से हुई मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए थे।
विज्ञापन


घायल पुत्र की इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। वाराणसी के अस्पताल में भर्ती पिता ने भी यह खबर सुनकर दम तोड़ दिया। बता दें कि बहावनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राजनाथ पटेल  का भूमि को लेकर पट्टीदारों से काफी दिन से विवाद चल रहा था। 11 नवंबर को दोपहर में इसी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


हमले में राजनाथ पटेल के अलावा उसके 60 वर्षीय पिता शंकर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। शंकर का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। जबकि बेटे का आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह बेटे की मौत हुई। इसके सदमे से रात को पिता की मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed