फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father death and mother-son case suicide at Varanasi homestay

वाराणसी होम स्टे कांड: कॉल डिटेल में पांच नंबर, तीन ऑफ, एक ने कहा- 15 साल पहले मुखर्जी से मिला था

Thu, 13 Aug 2026 03:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 13 Aug 2026 03:43 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के लक्सा के होम स्टे में पिता की मौत और मां-बेटे के सुसाइड का मामला उलझा हुआ है। सीडीआर में सिर्फ पांच नंबर मिले, जिसमें तीन स्विच ऑफ मिले। एक ने कहा कि 15 साल पहले मुखर्जी परिवार से मिले थे। 

विज्ञापन
Father death and mother-son case suicide at Varanasi homestay
मुखर्जी परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र से काशी से आए विशाल मुखर्जी की मौत और पत्नी जया मुखर्जी और बेटे ईशान मुखर्जी के सुसाइड की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। लक्सा पुलिस ने विशाल के मोबाइल की सीडीआर खंगाली है। मोबाइल में पांच नंबरों पर बातचीत हुई है, जिसमें तीन नंबर लगातार स्विच ऑफ और एक नंबर नॉट रिचेबल है। एक नंबर पर पुलिस की बात हुई तो उसने कहा कि 15 साल पहले विशाल से मुलाकात हुई थी। महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस विशाल के कॉलोनी में गई तो मकान पर ताला लटका हुआ मिला और पड़ोसियों ने कहा कि विशाल के बारे में कुछ नहीं जानते। मुखर्जी परिवार किसी से मतलब नहीं रखता था। ऐसे में महाराष्ट्र और कमिश्नेरट पुलिस के लिए रिश्तेदारों को ढूंढ़ना चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी विशाल मुखर्जी (55), पत्नी जया मुखर्जी (51) और बेटे ईशान मुखर्जी (27) सात अगस्त को लक्सा थाना क्षेत्र के वाची गेस्ट हाउस में ठहरे थे। 9 अगस्त की रात विशाल की तबीयत खराब हुई और बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में विशाल की मौत हो गई। 10 अगस्त की देर शाम होम स्टे में मां-बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


लक्सा पुलिस ने तीनों के शव को शिवपुर मोर्च्यूरी हाउस में रखवाया। विशाल और उसकी पत्नी दोनों गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। विशाल ने कुछ कर्ज भी ले रखा था। पुलिस को आशंका है कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए मुखर्जी परिवार काशी आया था। हालांकि नौजवान बेटे के खुदकुशी का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sports: महिला-पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में काशी के 10 खिलाड़ी चयनित, प्रदेशभर से चुने गए 34

लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि मोहल्ले के दुकानदार भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। ईशान के मोबाइल की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। लॉक खुले तो फिर उसके सीडीआर या सोशल मीडिया अकाउंट से दोस्तों से संपर्क किया जा सकता है। वाची होम स्टे के कर्मचारियों से भी लक्सा पुलिस ने दूसरे दिन पूछताछ की है। एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने बताया कि परिजनों के नहीं पहुंचने पर पुलिस पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed