फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father and son attempt burn self in azamgarh for compensation of land

जमीन के मुआवजे को लेकर बाप-बेटों ने भूमि अध्याप्ति कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 18 Oct 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 18 Oct 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
father and son attempt burn self in azamgarh for compensation of land
burn
हाईवे में जा रही जमीन के मुआवजे को लेकर पिता और पुत्र आमने-सामने आ गए हैं। पिता जहां जमीन का पैसा अपने एक पोते को देना चाहता है। वहीं उसके बेटे उसमें अपना हिस्सा मांग रहे हैं। मंगलवार को इसी बात को लेकर जमीन मालिक के दो बेटों और एक पोते ने आजमगढ़ भूमि अध्याप्ति कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया किंतु वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र बुदैठा गांव निवासी कोमल यादव की जमीन हाईवे में जा रही है जिसका उन्हें एक करोड़ 36 लाख रुपये का मुआवजा मिलना है। इसे लेकर कोमल की उसके पुत्रों से ठनी हुई है। कोमल यादव के तीन पुत्र स्व. रमाकांत, उमाकांत और शिवाकांत हैं।
विज्ञापन


रमाकांत की मौत के बाद उसके वारिस उसके दो पुत्र विजय शंकर और हरिशंकर हैं। पांच वर्ष पूर्व हरिशंकर अपने बाबा कोमल यादव को अपने साथ लेकर पानीपत चला गया। तीन वर्ष-़ पूर्व कोमल घर आए और सात-आठ बिस्वा जमीन बेंचकर वापस पोते हरिशंकर के पास पानीपत चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो जमीन बची है उसमें से कुछ हाईवे में जा रही है जिसका एक करोड़ 36 लाख रुपये मुआवजा मिलना है। इस मुआवजे को लेकर पिता और दोनों पुत्रों में ठन गई है।

कोमल यादव सारा मुआवजा अपने पोते हरिशंकर को देना चाहते हैं। लेकिन उनके पुत्र उमाकांत और शिवाकांत के साथ ही पोता विजय शंकर भी इसमें अपना हिस्सा मांग रहे हैं। 

पहले तो घर से निकाला, अब पैसे के लिए दिखा रहे प्यार

father and son attempt burn self in azamgarh for compensation of land
UP Police
मंगलवार को उमाकांत, शिवाकांत और विजय शंकर भूमि अध्याप्ति कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यालय के लिपिक से बात की। जब बात नहीं बनी तो उन्होंने वहीं पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया किंतु मौके पर मौजूद लिपिक और अन्य किसानों ने तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विभाग की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मामले में सीआरओ आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि  जमीन कोमल के नाम से है यह लोग उसमें से अपना हिस्सा चाहते हैं। जबकि कोमल का कहना है कि इन लोगों ने उसे घर से निकाल दिया था अब पैसे के लिए इन लोगों का प्यार उमड़ रहा है।

इसी बात को लेकर आज इन लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इन्हें पकड़ लिया जिससे यह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। इन्हें पुलिस के हवाले करने के साथ ही तहरीर दे दी है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed