फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers will get loan of Rs 2 crore from Agriculture Infrastructure Fund

Varanasi News: कृषि अवस्थापना निधि से किसानों को मिलेगा दो करोड़ का ऋण

Wed, 27 Aug 2025 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get loan of Rs 2 crore from Agriculture Infrastructure Fund
किसानों की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करने और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें कृषि अवस्थापना निधि (एआईएफ) से दो करोड़ रुपये का ऋण मिलेगा। किसानों को छह प्रतिशत ब्याज पर अनुदान भी दिया जाएगा। योजना के तहत ब्याज पर सब्सिडी भी मिलेगी। इसमें भारत सरकार 3 प्रतिशत और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 3 प्रतिशत यानी कुल 6 प्रतिशत का ब्याज अनुदान दिया जाता है। योजना को केंद्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के साथ जोड़ा गया है। इसमें किसान, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां और स्टार्टअप शामिल हैं। इन संस्थाओं के माध्यम से कोल्ड स्टोरेज, पैकेजिंग, छंटाई और ग्रेडिंग इकाइयां, कस्टम हायरिंग सेंटर और जैविक इनपुट उत्पादन जैसी कई परियोजनाएं स्थापित की जा सकती हैं। इच्छुक आवेदक agriinfra.dac.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए जिला उद्यान अधिकारी या सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed