फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers will be honored in Pahadiya Mandi, will get pumping set in first prize

पहड़िया मंडी में सम्मानित होंगे किसान, प्रथम पुरस्कार में मिलेगा पंपिंग सेट

Tue, 10 Aug 2021 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be honored in Pahadiya Mandi, will get pumping set in first prize
वाराणसी। मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत मंडियों में पांच हजार से अधिक कृषि उत्पाद बेचने वाले वाराणसी मंडल के किसान सम्मानित होंगे। जिन्हें प्रथम पुरस्कार में पंपिंग सेट (डीजल इंजन से संचालित) दिया जाएगा। इसमें बनारस सहित गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के किसानों को लकी ड्रा कूपन के माध्यम से चुना गया था। जिसमें दो जिले गाजीपुर और जौनपुर के चार किसानों का नाम लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार के शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मंडी परिषद के उप निदेशक कौशल किशोर के मुताबिक हर साल किसानों को प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत मंडल के सभी चार जिलों की मंडियों में पांच हजार रुपये से अधिक का व्यापार करने पर कूपन जारी किया जाता है। जिसमें लकी ड्रा के आधार पर चार किसानों प्रथम पुरस्कार के चुना गया है। इसमें गाजीपुर के तीन और जौनपुर के एक किसान शामिल हैं। पहड़िया मंडी में भी 600 किसानों ने कूपन लिया लेकिन किसी का नाम लकी ड्रा में नहीं आया। प्रथम पुरस्कार विजेता किसानों को सिंचाई के पंपिंग सेट (डीजल इंजन से संचालित) दिया जाएगा। सम्मान समारोह के आयोजन की तारीख अभी तय नहीं है। 15 अगस्त के बाद मुख्यालय से सूचना आने के बाद आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed