फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers upset due to rain and storm in purvanchal

पूर्वांचल में मौसम की करवट ने बढ़ाई किसानों की चिंता, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, पड़े ओले

Tue, 26 Mar 2019 01:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 26 Mar 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to rain and storm in purvanchal
आसमान में छाए घने बादल - फोटो : अमर उजाला

रबी की फसल खेतों में तैयार हो गई है। किसान फसलों को काटने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन पूर्वांचल में मंगलवार की भोर से मौसम में बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगीं। पूर्वांचल के सभी जिलों के किसानों को फसल बरबाद होने का डर सता रहा है। 

विज्ञापन


वाराणसी समेत चंदौली, आजमगढ़, भदोही, सोनभद्र, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर और मिर्जापुर जिले में मंगलवार की भोर में लगभग 4 बजे बादलों के गरजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद हल्की बारिश के साथ जगह-जगह ओले भी पड़े है। इसके बाद सुबह 6 बजे के बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। 
विज्ञापन


इस बेमौसम बरसात से किसान खुश नहीं हैं। किसानों की सरसों, चना और गेंहू की फसल खेतों में तैयार पड़ी हुई है। ओले पड़ने से गेंहू और सरसों की बालियों के टूटने का डर है। साथ ही चल रही तेज हवाओं से फसल खेतों में लेट गई हैं। किसानों को फसलों के बरबाद होने का डर है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी एक-दो दिन तक मौसम में ऐसे ही हवाओं के साथ बारिश, बूंदाबांदी और धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed