फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers selected via e-lottery received free mustard, gram, and pea seeds

Varanasi News: ई-लॉटरी से चयनित किसानों को मुफ्त मिले सरसों, चना और मटर के बीज

Tue, 29 Sep 2026 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers selected via e-lottery received free mustard, gram, and pea seeds
सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को निःशुल्क सरसों, चना और मटर के बीज के मिनी किट वितरित किए गए। आराजी लाइन और बड़ागांव विकासखंड में ई-लॉटरी से चयनित किसानों को बीज दिए गए। किसानों को बताया गया कि जिले में 49,015 पैकेट गेहूं के बीज 50 फीसदी अनुदान पर राजकीय कृषि बीज भंडारों से वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आराजी लाइन और बड़ागांव विकासखंड के सभागार में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह मुख्य अतिथि और विधायक डॉ. सुनील पटेल विशिष्ट अतिथि रहे। ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह की मौजूदगी में दोनों विकासखंडों में ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को सरसों, चना और मटर के निशुल्क बीज दिए गए। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. राजेंद्र कुमार सेठ, विनय कुमार मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) लाल बहादुर पटेल, बीज गोदाम प्रभारी वीरेंद्र गौतम समेत कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed