{"_id":"61117d478ebc3e0b364108f5","slug":"farmers-protested-in-pm-modi-mp-adarsh-village-nagepur-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पीएम मोदी के आदर्श गांव नागेपुर में किसानों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पीएम मोदी के आदर्श गांव नागेपुर में किसानों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन
Tue, 10 Aug 2021 12:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:38 AM IST
सार
दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन करते हुए किसानों ने चेतावनी दी कि कृषि कानून को निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी में अगस्त क्रांति पर सोमवार को किसानों ने भी अपनी आवाज बुलंद की। संयुक्त किसान मोर्चा, लोक समिति की ओर पीएम के सांसद आदर्श गांव नागेपुर में किसानों ने प्रदर्शन किया। दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन करते हुए किसानों ने चेतावनी दी कि कृषि कानून को निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। प्रदर्शन में सावित्री, राखी, रामबचन, श्याम सुंदर, अमित, पंचमुखी, प्रेमा आदि शामिल रहे। उधर वाराणसी जिला किसान सभा की ओर से शास्त्री घाट पर भारत बचाओ दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सरकारी संपत्तियों को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है। कृषि कानून वापस लिया जाए। मांगों से जुड़ा ज्ञापन प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति को भेजा गया। सभा में जयशंकर सिंह, रामजी सिंह, रामजनम यादव, शिवशंकर, वंशराज पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन