फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers oppose land acquisition for Vindhya Expressway; meet MP Virendra Singh

Varanasi News: विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, सांसद वीरेंद्र सिंह से मिले किसान

Sat, 05 Sep 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers oppose land acquisition for Vindhya Expressway; meet MP Virendra Singh
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चंदौली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सांसद वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। किसानों ने अपनी जमीन को आजीविका का प्रमुख साधन बताते हुए अधिग्रहण का विरोध किया। सांसद ने भरोसा दिलाया कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के लिए जिस जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, वही उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य आधार है। वे अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। कहा कि जमीन छिन जाने के बाद उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनके हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष को सदन से न्यायालय और सड़क तक ले जाया जाएगा। सांसद ने किसानों से एकजुट रहने की अपील की। कहा कि किसानों को अपने बीच सक्रिय दलालों और बिचौलियों से भी सावधान रहना चाहिए। किसानों को भ्रमित कर जिला प्रशासन अथवा सरकार के पक्ष में सीधे जमीन की रजिस्ट्री कराने का प्रयास करने वालों से भी सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed