फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers of Purvanchal will be able to earn money by planting trees

Varanasi News: पेड़ लगाकर पैसे कमा सकेंगे पूर्वांचल के किसान

Tue, 13 Aug 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Purvanchal will be able to earn money by planting trees
पेड़ लगाकर पैसे कमा सकेंगे पूर्वांचल के किसान
विज्ञापन

पेड़ लगाकर पैसे कमा सकेंगे पूर्वांचल के किसान



-वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ



-किसानों को एक पेड़ प्रतिवर्ष 250 से 350 रुपये तक मिल सकेंगे



सार्थक पांडेय

वाराणसी। अब पूर्वांचल के किसान पौधे लगाकर पैसे कमा सकेंगे। कॉर्बन सोखो और पैसा कमाओ योजना के तहत इसका लाभ दिया जाएगा। योजना दूसरे चरण में वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिलों में यह योजना शुरू की जाएगी। पेड़ों का सर्वे करने के बाद किसानों के खाते में रकम भेजी जाएगी। किसानों को एक पेड़ प्रतिवर्ष 250 रुपये से 350 रुपये तक मिल सकेंगे।

यह योजना 2023 में पहले चरण में मेरठ, गोरखपुर, बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल में शुरू की गई थी। अब तक 25140 किसानों को 202 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। दूसरे चरण में सात मंडल का चयन किया गया है। इसमें वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिले शामिल हैं। किसानों काे वृक्ष जितना कॉर्बन सोखेंगे, उतना ही कार्बन क्रेडिट के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे। तेजी से बढ़ने वाले पेड़ यूकेलिप्टस (नीलगिरी), पॉपुलर, शीशम, नीम जैसे पेड़ों पर किसानों को रकम दी जाएगी। प्रत्येक वृक्ष पर कार्बन क्रेडिट के हिसाब से प्रतिवर्ष 250 रुपये से 350 रुपये तक मिलेंगे। इससे किसानों को वृक्षों की कीमत के साथ अतिरिक्त आय होगी। संवाद
विज्ञापन


--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग स्वतंत्र एजेंसी से कराएगा सर्वे

वन विभाग स्वतंत्र एजेंसी से सर्वे कराकर किसानों को योजना का लाभ देगा। वैज्ञानिक फॉर्मूले के आधार पर पेड़ की कार्बन सोखने की क्षमता तय की जाएगी। उसी हिसाब से किसानों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। वन विभाग अधिकारी के अनुसार पेड़ के काटे न जाने तक भुगतान किया जाएगा। सागौन और यूकेलिप्टस (नीलगिरी) के वृक्ष सबसे अधिक कार्बन का अवशोषण करते हैं। इन पेड़ों के ज्यादा पैसे मिलेंगे।

--------

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है। वाराणसी मंडल में योजना शुरू होने वाली है। किसानों और वृक्षों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

- डॉ. रवि कुमार सिंह, वन संरक्षक, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed