{"_id":"58c2ccc44f1c1bd810dc3e87","slug":"farmers-are-in-tension-after-sudden-climate-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक मौसम में आए बदलाव ने बढ़ाई किसानों की चिंता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक मौसम में आए बदलाव ने बढ़ाई किसानों की चिंता
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
ठंडी हवाएं चलने और आसमान में बादल छाने से बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदले रुख के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को ठंडी हवाएं चलने और आसमान में बादल छाने से बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसा हुआ तो खरीफ की तैयार फसल को काफी नुकसान होगा।
इस समय गेहूं, चना, मटर, सरसों और अरहर समेत खरीफ की सारी फसलें लगभग तैयार हैं। अगैती की फसलें तो कटकर खलिहान में आ गई हैं। जिन किसानों ने देरी से बुवाई की थी, वह फसलें भी पक चुकी हैं। खेतों में तेजी से कटाई चल रही है।
इस समय तेज धूप की जरूरत है, ताकि आसानी से मड़ाई हो सके। ऐसे में किसानों को चिंता सता रही है कि यदि बारिश या ओलावृष्टि हुई और तेज हवाएं चलीं तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। सब्जी की फसलों को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. कमलेश्वर सिंह का कहना है कि जो फसलें तैयार हैं, उन्हें बारिश और आंधी से नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने किसानों को जल्द से जल्द कटाई करने और जो फसल खलिहान में आ चुकी है, उसकी मड़ाई करने की सलाह दी है।
साथ ही उन्होंने कहा कि गेहूं की पिछैती फसल जो अभी पकी नहीं है, अब उसकी सिंचाई न करें।