{"_id":"5e6e89f78ebc3ea7c42d80df","slug":"farmer-varanasi-news-vns5159964184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए पास किए चार करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए पास किए चार करोड़ रुपये
विज्ञापन
चौबेपुर (वाराणसी)। बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों की बर्बाद हुई फसलों का सरकार जल्द ही मुआवजा देगी। इसके लिए शिवपुर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए सवा चार करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने पास किया है। उक्त बातें रविवार को चौबेपुर स्थित मार्कंडेय आईटीआई प्रांगण में आरएसएस की बैठक में भाग लेने आए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किसानों से कहीं।
उन्होंने कहा कि शिवपुर विधानसभा के ढाब इलाके के रमचंदीपुर, गोबरहां, मोकलपुर, रामपुर, कुकुढहां, मुस्तफाबाद, सरसौल, शिवदशां, लूठा, बर्थराकलां, परनापुर आदि गांवों के किसानों की फसलें बाढ़ से नष्ट हो गई थी। इन गांवों में बर्बाद हुए किसानों का मुद्दा मुख्यमंत्री के पास उठाया था। इस पर उन्होंने हमारी विधान सभा के सर्वाधिक किसानों को मुआवजा देने के लिए सवा चार करोड़ रुपये साढ़े उन्नीस हजार किसानों के लिए दिया है। यह धन शीघ्र ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।
इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में भाग लिया। संघ के जिला प्रचारक दीनानाथ ने नववर्ष तथा विस्तृत संघ की शाखा गांव-गांव में लगाने पर बल दिया। संघ के खंड कार्यवाह श्रीनरायन भी मौजूद रहे। मार्कंडेय आईटीआई के निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने अनिल राजभर को स्मृति चिह्न व गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पवन चौबे, विंध्यवासिनी उपाध्याय, शिववचन सिंह चौहान, रामजी मौर्य, अजय गुप्ता, आकाश सिंह, आकाश जायसवाल, राजू जायसवाल, अतुल चौबे, मुक्ति नारायन मौर्य, दिलीप गोंड, गंगा राम, दीपक तिवारी, राघवेंद्र पांडेय, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।