फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmer killed, roadside throwing bodies Braage

किसान की हत्या, सड़क किनारे शव फेंककर भ्ाागे

Mon, 19 Jan 2015 02:27 AM IST
संवाददाता, सेवापुरी
संवाददाता, सेवापुरी Updated Mon, 19 Jan 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed, roadside throwing bodies Braage
कपसेठी के हरिभानपुर में शनिवार की रात बदमाशों ने किसान बाबूलाल गुप्ता की हत्या कर दी और शव को नग्न अवस्था में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। रविवार सुबह शव मिलने पर सनसनी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस डाग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ  पहुंची।
विज्ञापन


डाग स्क्वॉड चाय की एक दूकान पर जाकर रुका। वहां मृतक के कपड़े भट्ठी में ठूंसे गए थे। वहां बैंक पासबुक भी मिला। कपड़े और पासबुक के आधार पर मृतक की शिनाख्त शिवपुर क्षेत्र के घमहापुर, सभईपुर निवासी बाबूलाल गुप्ता के रूप में हुई। जिस दूकान से कपड़े मिले वह बाबूलाल के भांजे राजेंद्र की थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर एक व्यक्ति  को हिरासत में  लिया है।
विज्ञापन


बाबूलाल गुप्ता (57 ) शनिवार की शाम तीन बजे साइकल से दवा लेने भोजूबीर गया था। वह रात में नहीं लौटा तो चिंतित घरवालों  उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। रविवार की सुबह उसका शव कपसेठी के हरिभानपुर में सड़क के किनारे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मफलर से गला कसकर हत्या करने के बाद उसके सिर पर पत्थर से  प्रहार किया गया था। सुबह प्लास्टिक बीनने वाले बच्चों ने शव देखकर शोर किया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाबूलाल का भांजा राजेंद्र भी पहुंचा था लेकिन उसने मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया। जबकि उसी की चाय की दूकान में बाबूलाल के कपड़े भट्टी में ठुंसे हुए मिले थे।


एसपी ग्रामीण डॉ. एके पांडेय, सीओ बड़ागांव कृपाशंकर सरोज घटनास्थल की जांच की। बाबूलाल ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी शांति देवी से चार पुत्र हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि वह अपनी जमीन बेचना चाहता था। इसके लिए उसने एक व्यक्ति से एडवांस भी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed