फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmer hangs himself from tree after facing poor harvest Troubled financial hardship rain fails five daughters

खराब फसल देख पेड़ से लटका किसान: आर्थिक तंगी से परेशान था...बारिश ने भी नहीं दिया साथ; बिलख पड़ीं 5 बेटियां

Fri, 24 Oct 2025 02:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:33 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में किसान ने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। वह आर्थिक तंगी से परेशान था। इस बार बारिश ठीक से न होने के कारण खेत में सिंचाई भी नहीं हो पाई। मोटर जल जाने से दिक्कत और बढ़ गई थी।

विज्ञापन
Farmer hangs himself from tree after facing poor harvest Troubled financial hardship rain fails five daughters
आजमगढ़ में किसान ने लगाया फंदा। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी घनश्याम यादव (52) ने शुक्रवार की सुबह खेत में धान की फसल को खराब होता देख सदमे में आ गया। इसके कारण उसने पीपल के पेड़ से गमछे के सहारे लटक कर जान दे दी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जहानागंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी घनश्याम घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। उनकी पांच बेटियां हैं। वह गरीबी के कारण काफी परेशान भी चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे घनश्याम यादव अपने खेत को देखने के लिए सिवान में गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मोटर जल जाने के कारण धान की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। वहीं, बारिश भी नहीं हुई, जिसके कारण उनकी फसल बर्बाद हो रही थी। जिससे वे काफी चिंतित चल रहे थे। धान की फसल को खराब होता देख वह सदमे में आ गए और खेत से कुछ दूर जाकर कोल्हूखोर गावं के सिवान में स्थित पीपील के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर लटक गए। इससे उनकी मौत हो गई। 

परिजनों में मचा कोहराम

इसी बीच कोल्हूखोर गांव का एक व्यक्ति सिवान से गुजरा तो उसने पेड़ से लटकता शव देखा और गांव में सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के बड़े भाई रमाकांत यादव ने बताया कि घनश्याम यादव आर्थिक रूप से काफी परेशान रहता था। उसकी पत्नी प्रमिला यादव आशा बहू के रूप में कार्य करती हैं, उसी की आय से घर का खर्च किसी तरह चलता था। घनश्याम यादव की पांच पुत्रियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। इसी के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

जहानागंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव के पास सिवान में एक व्यक्ति ने पीपल के पेड़ से लट कर जान दे दी थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - आस्था जायसवाल, सीओ सदर आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed