{"_id":"5e6d0fb48ebc3ea7f47a6002","slug":"farmer-committed-suicide-due-to-crop-failure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : फसल बर्बाद हो जाने के कारण किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : फसल बर्बाद हो जाने के कारण किसान ने की खुदकुशी
Sat, 14 Mar 2020 10:39 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के गोगांव गांव में शुक्रवार को बारिश से फसल बर्बाद होने से दुखी किसान ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घर वालों ने देर रात शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि एसडीएम को मौके पर भेजा गया था। जांच में हेमंत के पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की बात सामने आई है। फसल बर्बाद होना मौत का कारण नहीं है।
विज्ञापन
डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि एसडीएम को मौके पर भेजा गया था। जांच में हेमंत के पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की बात सामने आई है। फसल बर्बाद होना मौत का कारण नहीं है।
विज्ञापन
गोगांव निवासी हेमंत कुमार सिंह (52) तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। इस बार सात बीघे में गेहूं और सात बीघे में सरसों और चना बोया था। शुक्रवार को आंधी और बारिश से पूरी फसल लोट गई।
हेमंत देर शाम को ही खेतों पर गए और लौटने के बाद गुमशुम होकर लौटे। पूछने पर भाई नरेंद्र और पिता बैजनाथ को बताया कि उनकी फसल बर्बाद हो गई। यह कह कह वह शांत हो गए और अपने कमरे में सोने चले गए। परिजनों ने रात 11 बजे उन्हें लुंगी के सहारे फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई।