{"_id":"5f9e995fb59f31245f204a3f","slug":"farmer-arrested-for-burning-parali-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पराली जलाना किसान को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पराली जलाना किसान को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 01 Nov 2020 10:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार पांचू यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग के लगातार जागरूक करने के बावजूद रविवार को जोगियापुर गांव के किसान माता प्रसाद के द्वारा पराली जलाने का मामला सामने आया। प्रकरण को लेकर किसान के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी का सख्त निर्देश है कि कहीं भी पराली न जलाई जाए। इसके लिए विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही गांवों में गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यदि कोई भी किसान पराली जलाते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में सहायक प्राविधिक को तैनात किया गया है। साथ ही सैटेलाइट के माध्यम से भी पराली जलाने की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन