{"_id":"65e092456ab60ed7290c9750","slug":"farmer-and-vda-vice-president-meet-on-transport-nagar-yojna-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ट्रांसपोर्ट नगर योजना को लेकर VDA उपाध्यक्ष से बातचीत के बाद बोले किसान- नहीं करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ट्रांसपोर्ट नगर योजना को लेकर VDA उपाध्यक्ष से बातचीत के बाद बोले किसान- नहीं करेंगे आंदोलन
Thu, 29 Feb 2024 07:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:50 PM IST
सार
Varanasi: मोहनसराय किसान संघर्ष समिति ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और वीडीए उपाध्यक्ष सहित जिलाधिकारी का ट्रांसपोर्ट नगर के किसानों के मुद्दे पर गंभीरता से पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
किसानों के साथ बैठक करते वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकास प्राधिकरण कार्यालय में गुरुवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के साथ मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ के नेतृत्व मे किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों के मुद्दे पर बिंदुवार वार्ता हुई।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान बिना मुआवजा लिए किसानों के जमीन अधिग्रहण पर न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमे के स्पष्ट आदेश का अनुपालन करने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि न्यायालय के आदेश और बिना मुआवजा दिए किसानों की जमीन पर प्रशासन दखल अंदाजी नहीं करेगा। वीडीए उपाध्यक्ष ने विधिक अधिकारी को न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों के त्वरित निस्तारण हेतु सुनवाई में पूरा सहयोग करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति ने पहल का किया स्वागत
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और वीडीए उपाध्यक्ष सहित जिलाधिकारी का ट्रांसपोर्ट नगर के किसानों के मुद्दे पर गंभीरता से पहल का किसान संघर्ष समिति ने स्वागत किया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के आग्रह पर किसानों ने एक मार्च से होने वाले बेमियादी धरना सहित घोषित आंदोलन को स्थगित कर दिया।
किसानों ने कहा कि इस मामले के वैधानिक निस्तारण तक शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता और गंभीरता बनी रहे। वार्ता में मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद पटेल उर्फ छेदी बाबा, दशरथ पटेल, प्रेम शाह, डॉ. विजय नरायण वर्मा, उदय प्रताप, उमाशंकर पटेल, राजेंद्र पटेल शामिल थे।
किसानों ने कहा कि इस मामले के वैधानिक निस्तारण तक शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता और गंभीरता बनी रहे। वार्ता में मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद पटेल उर्फ छेदी बाबा, दशरथ पटेल, प्रेम शाह, डॉ. विजय नरायण वर्मा, उदय प्रताप, उमाशंकर पटेल, राजेंद्र पटेल शामिल थे।