{"_id":"6a10bb9281ad3ac37903f981","slug":"fares-to-mumbai-bangalore-and-hyderabad-tripled-while-fares-to-foreign-countries-increased-by-30-varanasi-news-c-20-vns1056-1401876-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद का किराया तीन गुना, विदेश का किराया 30% बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद का किराया तीन गुना, विदेश का किराया 30% बढ़ा
विज्ञापन
वाराणसी। गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ अलग-अलग शहरों में छुट्टियां बिताने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते विमानन कंपनियों ने किराये में भारी बढ़ोतरी कर दी है। मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के किराये में जहां दो से तीन गुना तक वृद्धि हुई है, वहीं विदेश जाने वाली उड़ानों के किराये में करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से प्रतिदिन 80 से 90 विमानों का आवागमन होता है। इन दिनों एयरपोर्ट पर विस्तार कार्य चल रहा है, जिसके कारण कुछ उड़ानों की संख्या में कमी आई है। इधर, प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोग हिल स्टेशनों की ओर रुख कर रहे हैं। लोग बच्चों और परिवार के साथ शिमला, दार्जिलिंग, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों की यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमानन कंपनियों ने किराये बढ़ा दिए हैं।
मुंबई का किराया, जो सामान्य दिनों में चार से छह हजार रुपये के बीच होता था, अब 13 से 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है। दिल्ली जाने के लिए जहां आम दिनों में 2500 से 3000 रुपये खर्च होते थे, वहीं अब यह बढ़कर 5200 से 5500 रुपये तक पहुंच गया है। बंगलूरू का किराया 10 हजार रुपये से अधिक हो गया है, जबकि हैदराबाद का किराया भी करीब 10 हजार रुपये है। वहीं, कोलकाता जाने के लिए सिंगल स्टॉप उड़ानों का किराया 13 से 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है। जम्मू के लिए सामान्य दिनों में जहां लगभग छह हजार रुपये देने पड़ते थे, वहीं अब यात्रियों को 16 हजार रुपये से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। विमानन कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के कारण यह पीक सीजन चल रहा है। साथ ही ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण किराये बढ़ाए गए हैं। उनका कहना है कि गर्मी का सीजन खत्म होने के बाद ही किराये में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
शहरों के लिए विमान किराया (रुपये में)
शहर अकासा एयर एयर इंडिया एक्सप्रेस इंडिगो एयर इंडिया
मुंबई 13478 13478 15038 -
दिल्ली - 5283 5201 5434 -
बंगलूरू 10091 9243 10450 -
कोलकाता - 29075 (सिंगल स्टॉप) 6196 31544 (सिंगल स्टॉप)
गोवा - 13353 14322 13128