फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fare Hike: Tatkal ticket fare of trains reached equal to that of aircraft, Tatkal ticket fare four times

Rail fare hike: विमान के बराबर पहुंचा ट्रेनों के प्रीमियम तत्काल टिकट का किराया, कंफर्म सीट के लिए मारामारी

Fri, 10 Nov 2023 03:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Nov 2023 03:14 PM IST
सार

नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, गुजरात, हैदराबाद, पंजाब समेत अन्य प्रांतों में नौकरी करने वाले दीपावली और छठ पूजा पर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। वर्तमान समय में ट्रेनों में सीटें वेटिंग मिल रही हैं।

विज्ञापन
Fare Hike: Tatkal ticket fare of trains reached equal to that of aircraft, Tatkal ticket fare four times
IRCTC Tatkal Ticket Booking - फोटो : Istock

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा के चलते महानगरों से वाराणसी आने वाली ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल का टिकट तीन से चार गुना हो गया है। विमान के किराये के बराबर पहुंचे ट्रेन की सीट के लिए लोग प्रीमियम की दर से भी भुगतान करने को तैयार है। वाराणसी से बिहार, झारखंड समेत कोलकाता रूट पर अधिक दबाव है। लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट नवंबर तक नहीं है। कंफर्म सीट के लिए मारामारी मची हुई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, गुजरात, हैदराबाद, पंजाब समेत अन्य प्रांतों में नौकरी करने वाले दीपावली और छठ पूजा पर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। वर्तमान समय में ट्रेनों में सीटें वेटिंग मिल रही हैं। स्पेशल और पूजा स्पेशल ट्रेनें भी वेटिंग की खाई को भर नहीं पा रही हैं। उधर, यात्रियों के बढ़ते दबाव के चलते आईआरसीटीसी की ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल का टिकट भी महंगा हो गया है। आठ नवंबर को वाराणसी से हावड़ा तक विभूति एक्सप्रेस में थर्ड एसी में प्रीमियम तत्काल टिकट 3500 रुपये है। वहीं सेकंड एसी और फर्स्ट एसी का किराया चार से पांच हजार रुपये तक पहुंच गया है। यह स्थिति पिछले एक हफ्ते से चल रही है। पंजाब मेल, सिंकदराबाद-पटना, वंदे भारत नई दिल्ली-वाराणसी, महाकाल एक्सप्रेस और मुंबई से आने वाली ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल टिकट के दाम तीन से चार गुना महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन

 

Fare Hike: Tatkal ticket fare of trains reached equal to that of aircraft, Tatkal ticket fare four times
टिकट बुकिंग काउंटर - फोटो : अमर उजाला
आना ही नहीं, जाना भी होगा मुश्किल

टूर एंड ट्रैवेल्स से जुड़े आकाश तिवारी ने बताया कि प्रीमियम तत्काल टिकट का किराया सामान्य दिनों के विमान किराये के बराबर पहुंच गया है। आम दिनों में वाराणसी से नई दिल्ली और मुंबई का विमान किराया चार से पांच हजार रुपये होता है। इस समय प्रीमियम तत्काल की टिकट 3500 से 4000 रुपये में बुक हो रही है। टिकट बुक होने से पहले दाम कम दिखता है, लेकिन जैसे ही बुकिंग का प्रोसेस शुरू होता है दाम बढ़ जा रहे हैं। अभी महानगरों से आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। दस दिन बाद वाराणसी समेत आसपास स्टेशन से जाने वालों को भी ट्रेनों में जगह नहीं मिलेगी। लोग आने से पहले जाने का भी टिकट बुक करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed