{"_id":"5a1a57a34f1c1b68678be247","slug":"famous-poet-nazir-banarasi-birth-anniversary-special","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साहित्य लाइवः ‘हमने तो नमाजें भी पढ़ी हैं अक्सर, गंगा तेरे पानी से वजू करके...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्य लाइवः ‘हमने तो नमाजें भी पढ़ी हैं अक्सर, गंगा तेरे पानी से वजू करके...’
amarujala.com, presented by तबस्सुम
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
शायर नजीर बनारसी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सोएंगे तेरी गोद में एक दिन मरके, हम दम भी जो तोड़ेंगे तेरा दम भर के, हमने तो नमाजें भी पढ़ी हैं अक्सर, गंगा तेरे पानी से वजू करके...।’ जिनकी लेखनी का एक-एक शब्द काशी की रूह को थामे हुए था, कलम ने जब भी कोई शेर गढ़ा, देश को सलामी दे गया। गंगा-जमुनी तहजीब को जीने वाले ऐसे शायर थे नजीर बनारसी।
देश के बंटवारे का दर्द जिनकी रुबाइयां बनीं, हिंदू-मुसलमान में फर्क को तार-तार करना जिनकी इबादत थी, ऐसे शायर थे नजीर बनारसी। काशी के घाटों-मंदिरों के बीच पले-बढ़े नजीर ने इसे शब्दों में क्या खूब गढ़ा था- ‘मैं वो काशी का मुसलमां हूं कि जिसको ऐ नजीर, अपने घेरे में लिए रहते हैं बुतखाने कई...।’
25 नवंबर, 1909 को मदनपुरा में जन्मे नजीर बनारसी का बचपन काशी की गलियों में बीता। घाटों-मंदिरों के इस शहर का असर उन पर गहराई तक था। शेर-ओ-शायरी को उर्दू के दायरे से निकालकर हिंदी के साथ मिलन कराने का फख्र उन्हें ही हासिल है।
विज्ञापन
पेशे से कभी हकीम रहे नजीर बनारसी ने अपने कलाम में हिंदी के हर्फों को पिरोया, ऐसी रुबाइयां लिखीं जो आसान थीं, उनमें उर्दू की बंदिश नहीं थी। बनारस, यहां की गलियों और गंगा पर उन्होंने जो लिख दिया, वे रचनाएं आज खुद नजीर बन चुकी हैं। बेबाक शायर नजीर बनारसी सच्चे बनारसी थे।
कहते हैं कि ‘बनारसी’ लफ्ज कुछ ही लोगों पर जंचता है, उनमें से एक थे नजीर। गंगा जिसके बिना बनारस पूरा नहीं होता, जो आठों पहर काशी के पांव पखारती है, भला नजीर और उनकी कलम कैसे इससे दूर रहती।
कभी गंगा के पानी से वजू कर उन्होंने मजहबी बंदिशों को ठोकर मारी तो कभी घाट पर मंदिरों के साए में थकान उतारकर उन्मादी ताकतों को उनकी हद दिखाई। यही वजह है कि उनके आशियाने को ‘कौमी यकजहती सेंटर’ के नाम से जाना जाता है जहां कभी हजारी प्रसाद द्विवेदी, मजरूह सुलतानपुरी, जिगर मुरादाबादी, कैफी आजमी से लेकर डॉ. संपूर्णानंद, गोपाल व्यास और हरिवंश राय बच्चन तक ने उन्हें ‘नजीर’ माना।

काशी छोड़ने से साफ इंकार
नजीर बनारसी का पुश्तैनी मकान
- फोटो : अमर उजाला
उनके बड़े बेटे मोहम्मद जहीर बताते हैं कि जब अब्बा थे तब गोल्डन की प्रतिमा विसर्जन जुलूस को देखने के लिए बहन-बेटियों को भी बुलाया जाता था। जब पाकिस्तान से मनमुटाव हुआ, चीन ने आंखें तरेरी, अब्बा ने सबसे पहले उन पर शेर लिखे।
मंझले बेटे मोहम्मद सगीर बताते हैं कि देश के बंटवारे के समय जब मुसलमानों के लिए पाकिस्तान बना तो अब्बा ने अपने वतन को, काशी को छोड़ने से साफ इंकार कर दिया था। वे इसी मिट्टी में खेले थे और कयामत के दिन के लिए इसी मिट्टी में दफन होना उन्होंने कबूल किया।
कई बार बुलावे के बाद भी कभी लाहौर, इस्लामाबाद, करांची नहीं गए। छोटे बेटे रियाज अहमद कहते हैं कि उनकी शेर-ओ-शायरी को हम आगे नहीं बढ़ा पाए, इसका मलाल हमें नहीं क्योंकि वो फन तो अब्बा को कुदरत से मिला था।
बनारस के जिन ताने बाने को नजीर बनारसी ने अपनी शेर-ओ-शायरी और गजलों से गूंथा, आज उसे ही याद करने वाला कोई नहीं। इस बात गम उनके घरवालों को सालता है।
कहते हैं, जो इस शहर की थाती है, उसे आज कोई पूछने वाला नहीं। उन्हें पद्म पुरस्कार के काबिल भी नहीं समझा गया। ‘हृदय’ योजना में नजीर बनारसी के ‘कौमी यकजहती सेंटर’ को संवारने की भी सुगबुगाहट थी लेकिन हुआ कुछ नहीं।
प्रमुख रचनाएं : गंगोजमुन, जवाहर से लाल तक, गुलामी से आजादी तक, चेतना के स्वर, किताब-ए-गजल, राष्ट्र की अमानत राष्ट के हवाले।
सम्मान : हिंदू उर्दू अकादमी संस्थानों के मानद सदस्य के साथ ही बीएचयू के कोर्ट मेंबर रहे।