{"_id":"5fb8ce942c40fb1fc33dd544","slug":"family-went-to-join-barat-marriage-tried-to-sexual-harassment-a-lonely-teenager-in-jaunpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरात में शामिल होने गए थे परिजन, घर के अकेली किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरात में शामिल होने गए थे परिजन, घर के अकेली किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
Sat, 21 Nov 2020 01:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की में शुक्रवार की रात बरात आई थी। परिवार के लोग शादी में शामिल होने गए थे। किशोरी(16) घर में अकेली थी। उसे अकेला देखकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
किशोरी के शोर मचाने पर उसकी चाची सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन भी घर पहुंच गए। पीड़िता को थाने ले आए और घटना की लिखित तहरीर दी। एसओ सुधीर कुमार आर्य के अनुसार, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन