{"_id":"62fc667f4ab1a40bfc547c59","slug":"family-went-home-for-rakhi-theft-of-85-thousand-cash-including-20-lakh-ornaments","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राखी के लिए घर गया था परिवार, चोरों ने साफ कर दिए 20 लाख के गहने और 85 हजार कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राखी के लिए घर गया था परिवार, चोरों ने साफ कर दिए 20 लाख के गहने और 85 हजार कैश
Wed, 17 Aug 2022 09:24 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:24 AM IST
सार
वाराणसी में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने राखी बंधवाने गए परिवार का पूरा घर खाली कर डाला। चोर लगभग 20 लाख रुपये के गहने और 85 हजार नगद के अलावा कई अन्य बेशकीमती सामान भी ले गए।
विज्ञापन
बीकानेर में चोरी
- फोटो : Social Media
विस्तार
स्थानीय थानांतर्गत डोमरी गांव में चोरों ने राखी बंधवाने गए परिवार का पूरा घर खंगाल डाला। लगभग 20 लाख रुपये के गहने और 85 हजार नगद के अलावा कई अन्य बेशकीमती सामान भी चोर ले गए।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से सहसपुरा पुरूषोत्तमपुर ,चुनार, मिर्जापुर के रहने वाले विवेक सिंह 7 वर्षों से डोमरी में मकान बनवा कर रह रहे थे। बीते 12 अगस्त को सुबह वह रक्षा बंधन का त्योहार मनाने मिर्जापुर जिले के चुनार स्थित पुरषोत्तम पुर स्थित अपने गांव गए हुए थे। वह मंगलवार को जब सुबह डोमरी लौटे तो उनके घर के बाहर की कुंडी खुली हुई थी जिसे किसी धारधार हथियार से काटा गया था। उन्हें किसी अनहोनी की आंशका हुई।
वह घर में घुसे तो छह कि छह अलमारी खुली देख सहम गए। चोरों ने अलमारी सहित पूरा घर खंगाल डाला था। विवेक के अनुसार लगभग 20 लाख के सोने चांदी के जेवरों के अलावा 50 हजार नकद भी चोरों के हाथ लगे हैं। रामनगर थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक दो 30 ग्राम की चेन, 30 ग्राम की चार चूड़ी, 20 ग्राम का कंगन,10 ग्राम और 8 ग्राम का नेकलेस, 10 पीस कान के झुमके, मंगल सूत्र, चूड़ियां,पायल , चांदी के सिक्कों के अलावा भी बहुत से जेवर उनके हाथ लगें है।
विज्ञापन
इसके अलावा 85 हजार नगद के साथ एक महंगा टेबलेट और आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम और अन्य कीमती चींजें भी चोर ले गए। इस मामलें में विवेक सिंह ने रामनगर थाने में मंगलवार को तहरीर दी है पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।