फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family travelling in car assaulted and looted Pradhan and Zila Panchayat member arrested

Varanasi News: कार सवार परिवार के साथ मारपीट-लूट, प्रधान और जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार; भेजे गए जेल

Fri, 06 Sep 2024 07:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 07:21 PM IST
सार

Varanasi News: मामला बीती रात का है। बड़ागांव की पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी को लेकर सपाजनों ने अपनी आपत्ति जताते हुए विरोध किया था।

विज्ञापन
Family travelling in car assaulted and looted Pradhan and Zila Panchayat member arrested
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के वाजिदपुर रिंग रोड चौराहे पर बीती रात बेटी का जन्मदिन मनाने कार से निकले एक परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सवार और ट्रक चालक में बातचीत के दौरान पीछे से आए मनबढ़ों ने परिवार पर हमला बोल दिया। चेन लूटने के साथ ही महिलाओं से अभद्रता की और जान से मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन


बड़ागांव थाने की पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तारी से नाराज सपा सांसद समेत अन्य नेताओं ने थाने से लेकर कचहरी तक विरोध किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि हमलावरों की पिटाई और लूटपाट से बेटी सदमे में है। उसका जन्मदिन भी नहीं मनाया जा सका। इस घटना से परिवार खौफ में है।

पढ़ें पूरा मामला
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वह बेटी का जन्मदिन मनाने सपरिवार हरहुआ के एक रेस्टोरेंट में जा रहे थे। कार में मां, पत्नी और अन्य एक मित्र छवि सिंह भी थे। रात साढ़े आठ बजे चौराहे पर एमपी नंबर की ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। गाड़ी किनारे कर ट्रक चालक से बातचीत हो रही थी। 

इसी दौरान वाजिदपुर के ग्राम प्रधान लालमन यादव, उसका भाई जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव, कल्लू यादव समेत अन्य ने अकारण हमला कर दिया। उन्हें बेरहमी से मारा पीटा। छवि सिंह की चेन लूटने के साथ ही उनकी कलाई तोड़ दी। मां और पत्नी के साथ अभद्रता की। कार में रखा सामान भी लूट लिया। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। डायल-112 पर सूचना देने के बाद बड़ागांव पुलिस पहुंची।



आरोपियों ने सरेराह जान से मारने की धमकी दी। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मूलचंद और लालमन को गिरफ्तार किया। समाजवादी पार्टी से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी से नाराज सपा नेताओं ने हरहुआ चौकी से थाने और फिर कचहरी में पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक की। 

आरोपियों के समर्थन में चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी कचहरी पहुंचे। हालांकि, एसीजेएम सप्तम शुभानंद की कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। लाल मन तीन बार से प्रधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed