फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family strongly opposes love marriage in Chandauli young woman living in Sonbhadra after court marriage

पिता ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान: कहा- मेरे लिए मर चुकी है, प्रेमी के साथ सोनभद्र में है युवती; सभी नाराज

Sun, 11 Oct 2026 10:44 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 11 Oct 2026 10:44 AM IST
सार

चंदौली में दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने पर नाराज पिता ने अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कर दिया। पिता ने पीपल के पेड़ के नीचे बेटी का श्राद्ध करते हुए कहा कि वह उनके लिए मर चुकी है। युवती ने दो महीने पहले प्रेमी से कोर्ट मैरिज की थी। फिलहाल वह पति के साथ सोनभद्र में रह रही है।

विज्ञापन
Family strongly opposes love marriage in Chandauli young woman living in Sonbhadra after court marriage
बेटी की लव मैरिज से नाराज हुआ परिवार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

परिवार की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने शनिवार शाम अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कर दिया। पिता का कहना है कि बेटी के फैसले से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है और अब उससे उनका कोई रिश्ता नहीं है। मामला जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर जगदीशराय गांव का है। घटना के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन




गांव निवासी प्रकाश सिंह किसान हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी नेहा सिंह (20) ने करीब दो महीने पहले अपने प्रेमी सावन (24) से कोर्ट मैरिज की थी। सावन गांव में पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे हैं। शादी के बाद नेहा और सावन सोनभद्र शहर में पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।
विज्ञापन


परिवार की मर्जी के खिलाफ की शादी परिजनों के मुताबिक, नेहा और सावन के बीच प्रेम संबंध था। करीब दो महीने पहले नेहा घर छोड़कर सावन के साथ चली गई और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। परिवार के लोगों ने उसे वापस लाने और अपना फैसला बदलने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन नेहा अपने निर्णय पर कायम रही। उसने सावन के साथ रहने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Family strongly opposes love marriage in Chandauli young woman living in Sonbhadra after court marriage
पिंडदान करता पिता। - फोटो : संवाद

पीपल के पेड़ के नीचे किया पिंडदान
बेटी के फैसले से नाराज चल रहे प्रकाश सिंह ने शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर पीपल के पेड़ के नीचे उसका पिंडदान किया। यह कदम उन्होंने बेटी के प्रेम विवाह से उपजी नाराजगी के चलते उठाया।

प्रकाश सिंह ने कहा कि माता-पिता बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए त्याग करते हैं और चाहते हैं कि जीवन के बड़े फैसलों में बच्चे परिवार की भावनाओं का भी ध्यान रखें। उनके मुताबिक, बेटी के फैसले से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब बेटी से उनका कोई रिश्ता नहीं रहा और वह उनके लिए मर चुकी है।

Family strongly opposes love marriage in Chandauli young woman living in Sonbhadra after court marriage
पिंडदान करता पिता। - फोटो : संवाद

परिवार के लोग भी फैसले से नाराज
प्रकाश सिंह के छोटे भाई पप्पू सिंह ने बताया कि नेहा स्नातक है। परिवार ने उसे बेटे की तरह पाला और उनकी इच्छा थी कि वह परिवार की सहमति से विवाह करे। उनके अनुसार, दूसरी जाति के युवक से शादी करने के फैसले से परिवार के लोग आहत हैं और वे बड़े भाई के निर्णय से सहमत हैं। फिलहाल, बेटी के प्रेम विवाह के बाद परिवार और उसके बीच रिश्तों में आई तल्खी इस घटना के केंद्र में है। पिता की ओर से पिंडदान किए जाने के बाद गांव में इसकी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed