Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family members created ruckus after the death of the patient administrative team reached on information

Varanasi News: मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम, दिया आश्वासन

Sat, 28 Jun 2025 07:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 07:56 PM IST
सार

टीवी के रोगी की घर पर हुई मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और गंभीर आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल जाने पर सुपरवाइजर के कमरे में ताला लगा था लिहाजा इलाज नहीं मिला और मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और जांच की बात कही।
 

विज्ञापन
Family members created ruckus after the death of the patient administrative team reached on information
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी पर शनिवार के दोपहर पहुंचे एक टीवी के असाध्य रोगी के परिजन घंटो हंगामा किये परिजनों का आरोप था कि शुक्रवार को असाध्य रोगी को लेकर दवा एवं इलाज हेतु हम लोग अस्पताल पर गए थे तो टीवी सुपरवाइजर के कमरे में ताला बंद था और वह गायब था जिसके चलते ना इलाज हो पाया और ना दवा मिल पाई दवा के अभाव में शनिवार की सुबह घर पर रोगी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह से लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि इसी विकास क्षेत्र के डिगहर गांव निवासी राम प्यारे सिंह 70 वर्ष टीवी रोग से ग्रसित थे और उनका सेवापूरी अस्पताल से कार्ड भी बना था और वहीं से दवा चल रही थी ठीक भी हो गए थे लेकिन किसी कारणवश वे बाहर चले गए।
विज्ञापन


वहां उनकी स्थिति बिगड़ गई और जब डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो पुनः इस अस्पताल पर पहुंचे थे मुंह से खून और बलगम आ रहा था आरोप है कि टीवी सुपरवाइजर माधव कृष्ण मालवीय अक्सर  गायब रहते है जिसके चलते इस बीमारी का इलाज करने वाले लोगों को दवा नहीं मिल पाती गुस्साए परिजनों का कहना था कि इस मौत का जिम्मेदार उक्त कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कर्मचारी का कहना है कि दवा फार्मासिस्ट देता है शुक्रवार को हम दूसरे अस्पताल पर ड्यूटी करने चले गए थे जबकि फार्मासिस्ट का कहना है कि पोषण पोटली और टीवी की दवा सुपरवाइजर ही देता उक्त कर्मचारी झूठ बोल रहा है  वहीं अधीक्षक अमित कुमार सिंह अमित कुमार सिंह का कहना है कि मामला जांच का विषय है जांच चल रही है रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed