फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   family and villagers road jam after murder of missing girl dead body recovered in azamgarh up

यूपी: जान देने तालाब में कूदे प्रेमी युगल, बाद में प्रेमी निकलकर भागा, प्रेमिका की मौत

Mon, 17 Aug 2020 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Aug 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
family and villagers road jam after murder of missing girl dead body recovered in azamgarh up
सांकेतिक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र से संदिग्ध हालात में गायब किशोरी का शव स्कूल के पीछे मिलने से हड़कंप मच गया है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सठियांव चौराहे पर आजमगढ़-बलिया मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जिस किशोरी का शव पोखरे(तालाब) से बरामद हुआ है, वह अपने प्रेमी के साथ ही पोखरी में कूदी थी, ऐन वक्त पर प्रेमी का इरादा बदल गया तो वह तैर कर बाहर आ गया। प्रेमिका को भी बचाने का उसने प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन



इसके बाद वह भाग कर कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने घर चला गया। अगले दिन पिता और पजिनों ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी तो पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई और तब से अब तक उसे हिरासत में लिया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

family and villagers road jam after murder of missing girl dead body recovered in azamgarh up
रोड पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला

मृतक किशोरी के घर के बगल में ही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का ननिहाल है। युवक अक्सर ही ननिहाल आता था। यहीं उसका मृत किशोरी के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। इस बीच परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो रोकटोक शुरू हो गई।

परिजनों ने दोनों को एक दिन एक साथ पकड़ लिया तो पिटाई भी कर दी। परिजनों की रोज-रोज की रोकटोक से प्रेमी युगल परेशान हो उठे थे। शनिवार की रात अचानक ही दोनों लापता हो गए। प्रेमी के अनुसार दोनों ने ही साथ जी न पाने पर मरने का निर्णय लिया और स्कूल के पास स्थित पोखरी पर पहुंच गए।

मरने के पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग भरी और फिर दोनों ने पोखरी में छलांग लगा दी। अचानक प्रेमी का मन बदल गया और वह पहले प्रेमिका को बचाने का प्रयास किया लेकिन जब उसे डूबने से बचाने में सफल नहीं हुआ तो खुद तैर कर बाहर आया और भाग कर घर पहुंच गया।

वहीं किशोरी की तलाश में परिजन जुट गए। नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी, जिसमें युवक पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया गया। इस पर पुलिस युवक के कप्तानगंज स्थित घर पहुंची और पकड़ कर थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ के आधार पर रविवार को पोखरी में किशोरी की तलाश भी हुई लेकिन वह नहीं मिली।

सोमवार की सुबह किशोरी का शव पोखरी से बरामद हुआ। इसके बाद तो जैसे ग्रामीण व परिजन आक्रोशित हो उठे और सठियांव चौक पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया।

सूचना मिलने पर सपा नेता भी पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ में वो भी बैठ गए। एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंचा। समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed