फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family and villagers blockade ring road highway jammed by putting bamboo sticks over youth kidnapping in varanasi

वाराणसी: अपहरण के आरोप में परिजन और ग्रामीणों का हंगामा, रिंग रोड पर बांस-बल्ली लगाकर किया चक्का जाम

Thu, 22 Jul 2021 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Jul 2021 12:10 PM IST
सार

वाराणसी के सारनाथ में रिंग रोड पर बांस बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने युवक के अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस के आश्वासन पर हाईवे से लोग हट गए।

विज्ञापन
Family and villagers blockade ring road highway jammed by putting bamboo sticks over youth kidnapping in varanasi
रिंग रोड पर लगाई बांस बल्ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण की आशंका से परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। आश्वासन के बाद जाम खुला।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के सथवां गांव निवासी राजबली प्रजापति का पुत्र बीते बुधवार देर रात से घर वापस नहीं लौटा। गश्त पर निकली फैंटम के जवानों को रिंग रोड हृदयपुर पुलिया के नीचे पुलिस बूथ के पास एक स्कूटी मिली। जिसमें कुछ सब्जियां और चप्पल मिली।
विज्ञापन


फैंटम के जवानों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई नहीं मिला तो नंबर प्लेट के जरिए स्कूटी मालिक की पहचान कर उसके घर सूचना दी। जिसकी तलाश गुरुवार की सुबह से ही परिजन और पड़ोसी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Family and villagers blockade ring road highway jammed by putting bamboo sticks over youth kidnapping in varanasi

राजबली प्रजापति का आरोप है कि जब वह सारनाथ थाने में अपहरण की तहरीर लेकर पहुंचे तो पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की वजाय गुमशुदगी लिख रही थी। जब इसका परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध किया, तो पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, किशन प्रजापति(23) नई बाजार में फास्ट फूड कॉर्नर चलाता था। वह दो भाइयों में छोटा था, जबकि बड़े भाई की दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। बचे इकलौते पुत्र की अपहरण की खबर पर मां आशा देवी और पूरा परिजन बेहाल हो उठा।

अपहरण की बात सुनकर ग्रामीण रिंग रोड पर इकट्ठा हो गए। सुबह साढ़े 6 बजे से हृदयपुर पुलिया के ऊपर रिंग रोड की दोनों लाइन पर बांस-बल्ली, ईंट रखकर पूरी तरह से चक्का जाम कर दिया। वहीं पुल के नीचे पहड़ियां बेला मुख्य मार्ग को भी ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक जाम रखा।

सूचना पर एसीपी संतोष मीणा के अलावा, सारनाथ के कार्यवाहक थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, मौके पर पहुंचे एडीसीपी विनय सिंह ने परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर हाईवे खाली कराया। वहीं, परिजनों ने कहा है कि अगर चार घंटे में युवक नहीं मिलता तो वह फिर से चक्का जा करेंगे।

एसीपी वरुणा जोन संतोष कुमार मीणा ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चार टीमें गठित की गई हैं। परिजनों का सहयोग लिया जा रहा है। काफी रात होने के कारण दुकानों में लगे सीसीकैमरे ज्यादातर बंद पाए गए हैं। बाकी कैमरों की सीसीफुटेज इकट्ठा की जा रही हैं, जल्द से जल्द मामले से पर्दा हट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed