{"_id":"5b9e05ba867a557fff730299","slug":"falsification-in-youth-welfare-officer-exams-in-varanasi-21-are-in-custody","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवा कल्याण अधिकारी की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गैंग के 20 लोग हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवा कल्याण अधिकारी की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गैंग के 20 लोग हुए गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग के 20 लोग गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित युवा कल्याण अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा से पहले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बनारस के रोहनिया पुलिस ने जोगापुर महगांव स्थित एक स्कूल में शनिवार की रात छापेमारी कर सवालों के उत्तर नोट कर रहे 21 अभ्यर्थियों और एक अभिभावक को गिरफ्तार किया।
रोहनिया थाने में देर शाम चौकी प्रभारी राजातालाब की तहरीर पर सभी 22 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये, 28 मोबाइल और 11 बाइक पुलिस ने जब्त की हैं।
मौके से भागे चार लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। प्रकरण की सूचना पाकर क्राइम ब्रांच और एसटीएफ के अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपियों से रोहनिया थाने में घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन
सौ नंबर पर शनिवार की रात 11 बजे के लगभग सूचना आई कि रोहनिया के महगांव जोगापुर स्थित एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में युवा कल्याण अधिकारी का पेपर लीक करने संबंधी बातचीत की जा रही है।

Trending Videos
चार लोग चकमा देकर भाग निकले
पेपर सॉल्व करने वाला गैंग
- फोटो : amar ujala
यह भी बताया गया कि कई लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर यूपी 100 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) और रोहनिया थाने के पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर 22 लोगों को हिरासत में लिया और रोहनिया थाने ले आए। पुलिस की छापेमारी के दौरान चार लोग चकमा देकर भाग निकले।
आरोपियों ने बताया कि मौके से भागे चार आरोपी उन्हें व्हाट्स एप कॉल के माध्यम से युवा कल्याण अधिकारी परीक्षा के प्रश्न पत्र के उत्तर नोट करा रहे थे। रविवार की सुबह सभी को परीक्षा देनी थी और कहा गया था कि जो प्रश्न और उत्तर बताए जा रहे हैं वे ही परीक्षा में पूछे जाएंगे।
इस संबंध में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद कागजातों का प्रश्नपत्रों से मिलान कराया गया है। साल्वर गैंग के सदस्यों की मदद से सभी आरोपी परीक्षा का पेपर लीक करने के प्रयास में थे लेकिन सफल नहीं हुए। गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।