फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake TC arrested from varanasi Cantt station sent in jail he caught extorting even month ago

वाराणसीः कैंट स्टेशन से गिरफ्तार फर्जी टीसी को भेजा गया जेल, एक माह पहले भी यात्रियों से उगाही करते पकड़ा गया था

Sun, 19 Sep 2021 10:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Sep 2021 10:09 PM IST
सार

जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जनार्दन सिंह कैंट स्टेशन पर  ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों से टिकट चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा था। एक वेंडर ने इसकी शिकायत की थी। 

विज्ञापन
Fake TC arrested from varanasi Cantt station sent in jail he caught extorting even month ago
जेल की तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर गिरफ्तार फर्जी टीसी जनार्दन सिंह को जेल भेज दिया गया। टीसी का यूनिफार्म पहने भेलूपुर दुर्गाकुंड क्षेत्र निवासी जनार्दन के कब्जे से एक रसीद बुक और एक कार्ड भी बरामद हुआ। वेंडरों की सूचना पर शनिवार को जीआरपी ने आरोपी टीसी को बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


 जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जनार्दन सिंह प्लेटफार्म नंबर नौ के पूर्वी छोर पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों से टिकट चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा था। एक वेंडर ने इसकी शिकायत की थी। वेंडरों के अनुसार आए दिन यह युवक यात्रियों से टिकट चेक करता है। फर्जी तरीके से टिकट भी बनाता है।  
विज्ञापन


एक महीने पहले भी जनार्दन को यात्रियों से उगाड़ी के आरोप में पकड़ा गया था। लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला था। एक सप्ताह पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी स्टेशन पर भी एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया था। जो गोरखपुर- दादर स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रियों से उगाही कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का सामान खरीदने वाले सराफ समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मंडुवाडीह पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले सराफ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपये का चोरी का माल बरामद भी बरामद किया। रविवार को एडीसीपी वरुणा जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि महावीर दूबे निवासी पड़ाव, जित्तू गौंड उर्फ जितेंद्र निवासी भेलूपुर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

इनके द्वारा चोरी किए गए आभूषण वारिस सेठ उर्फ छोटू खरीदता था। तीनों के पास से चोरी का एक लाख 10 हजार रुपये का समान बरामद हआ। महावीर और जित्तू की मुलाकात जेल में हुई थी और छूटने के बाद दोनों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।

12 मई को रिटायर्ड फौजी उदय प्रताप सिंह के बंद मकान का ताला तोड़ चोरी की थी। 9 सितंबर को नई बस्ती मड़ौली स्थित फौजी रविन्द्र सिंह यादव के मकान से जेवरात चुराए थे। 10 सितंबर 2021 को शिवनगर कॉलोनी भुल्लनपुर में चोरी की थी। आभूषण को 70 हजार रुपये में वारिस सेठ ने खरीदा था।

पार्लर संचालक बना स्नैचर, गिरफ्तार

वाराणसी के सिगरा चौराहे पर 13 सितंबर की शाम महिला की चेन छीनने वाले दो आरोपियों को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पासे से चेन बिक्री के 35 हजार रुपये और घटना में उपयोग की गई स्कूटी बरामद हुई। गिरफ्तार स्नैचर में एक पार्लर संचालक है।

एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि खजुरी निवासी समीर खान व हुकुलगंज के रहने वाले मो. सहजेब ने सिगरा चौराहे पर महिला की चेन छीनकर भाग निकले थे। लूट का माल खरीदने वाले कबीरचौरा क्षेत्र निवासी सराफ हनुमंत राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। मलदहिया क्षेत्र से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। आरोपी समीर पार्लर संचालक भी है। 

हरियाणा से बिहार जा रहा शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

 लंका पुलिस और आबकारी टीम ने शनिवार रात नरिया-करौंदी मार्ग स्थित सुंदरबगिया से एक ट्रक में लदे अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी। हरियाणा से बिहार तस्करी ले जा रहे ट्रक में 750 एमएल की 1448 बोतल, 375 एमएल की 1440 बोतल, 180 एमएल की 2880 बोतल शराब बरामद हुई।

बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई गई। इस दौरान ट्रक चालक राजेश कुमार निवासी प्रह्लादपुर खरखोरा सोनीपत हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में चालक राजेश कुमार ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed