फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake sanitizer making racket busted in varanasi which is supplied to government departments

वाराणसी: नकली सैनिटाइजर बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, सरकारी विभागों को होती थी सप्लाई

Wed, 23 Mar 2022 10:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Mar 2022 10:35 AM IST
सार

वाराणसी के बड़ालालपुर वीडीए कॉलोनी में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मार कर एक मकान से लाखों रुपए मूल्य का नकली सैनिटाइजर बरामद किया है।

विज्ञापन
Fake sanitizer making racket busted in varanasi which is supplied to government departments
वाराणसी: मकान से बरामद नकली सैनिटाइजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के बड़ालालपुर वीडीए कालोनी में नकली सैनिटाइजर बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर मकान से दो लाख रुपये के नकली सैनिटाइजर को बरामद किया है। इस सैनिटाइजर को जैम पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों को सप्लाई की जाती थी। 

विज्ञापन


जिस घर में यह सैनिटाइजर बनाया जा रहा था, वह भदोही में एक बैंक में कार्यरत अधिकारी का बताया जा रहा है। औषधि प्रशासन की टीम ने माल को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस को इसे सुपुर्द भी करा दिया है। देर रात तक थाने में कार्रवाई चलती रही। 
विज्ञापन

 

नकली सैनिटाइजर पर ब्रांडेड कंपनी का  स्टीकर

बड़ालालपुर चांदमारी स्थित वीडीए कालोनी में नकली सैनिटाइजर बनाने की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार रात में सहायक आयुक्त केजी गुप्ता के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल अपनी टीम के साथ पहुंचे। केजी गुप्ता ने बताया कि मकान मालिक अजय दीक्षित भदोही में एक बैंक में अधिकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से दो लाख रुपये के जो सैनिटाइजर बरामद हुआ है, उस पर सिप्ला कंपनी के नाम का स्टीकर भी लगाया गया था। जब कंपनी के स्थानीय अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने ऐसे किसी भी सैनिटाइजर बनाने से इंकार कर दिया गया। मौके से सैनिटाइजर के भरे बोतल के साथ ही खाली बोतल और ढक्कन भी बरामद हुए है।

कई और नाम आ सकते हैं सामने
केजी गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया इसमें तीन चार लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। इस सैनिटाइजर को जैम पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों को सप्लाई की जाती थी। फिलहाल मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है। सहायक आयुक्त ने बताया कि मामले की जांच के बाद और भी नाम सामने आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed