फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake Call: Call came from Pakistani number, said- Your nephew is arrested... Know what happened next

Fake Call:पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल,कहा-आपका भतीजा गिरफ्तार है...जानिए फिर क्या हुआ

Mon, 15 Apr 2024 05:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Fake Call: Call came from Pakistani number, said- Your nephew is arrested... Know what happened next
पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर शहर के एक डॉक्टर को कहा गया कि आपका भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर ने तत्काल अपने भतीजे से संपर्क किया तो पता लगा कि वह पटना में सुरक्षित है। इस पर उन्होंने राहत की सांस ली और जिस नंबर से कॉल आई थी उसे ब्लाॅक कर दिया।
विज्ञापन


गोलघर, मैदागिन निवासी डॉ. सीकेपी सिन्हा ने बताया कि रविवार को उनके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई। जिस नंबर से कॉल आई थी उस पर एक पुलिस अधिकारी की डीपी लगी हुई थी। कॉल रिसीव करते ही उधर से कहा गया कि आपका भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर उन्होंने फोन डिसकनेक्ट कर तत्काल अपने भतीजे से संपर्क किया। भतीजे ने बताया कि वह सकुशल है तो उन्होंने जिस नंबर से कॉल आई थी उसे देखा। नंबर की शुरुआत +92 से थी। इस पर वह समझ गए कि कॉल करने वाला साइबर फ्रॉड है और उन्होंने नंबर ब्लाॅक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed