फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Faith at Guru's rate, Ragi group performed kirtan, decorated gurudwara

गुरु के दर पर उमड़ी आस्था, रागी जत्थे ने किया कीर्तन, सजे गुरुद्वारे

Mon, 30 Nov 2020 11:19 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Faith at Guru's rate, Ragi group performed kirtan, decorated gurudwara
गुरुनानक जयंती गुरुपर्व पर गुरुबाग स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकते लोग । - फोटो : अमर उजाला।

गुरुनानक के प्रकाशोत्सव पर वाराणसी जिले में गुरु के दर पर आस्थावानों की कतार लगी। गुरु पर्व पर उत्साह और श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा गुरुबाग में सोमवार की सुबह से ही गुरु के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। गुरु को नमन करने के साथ ही लंगर लगाया गया। लंगर छक कर गुरु की महिमा का बखान भी हुआ।

विज्ञापन


श्री गुरुनानक देव के 551वें प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालु दर्शन-पूजन के बाद लंगर छककर निहाल हुए। चारों तरफ गुरु का प्रकाश, भक्ति और खुशियां ही खुशियां बिखरीं। गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही गुरु की संगत में शबद कीर्तन का दौर शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुघर की संगत पर फूलों की बरसात से हुई। नाम सिमरन, कीर्तन, अखंड पाठ साहिब की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

प्रसाद वितरण के साथ ही आस्थावानों ने सिर झुकाकर गुरु की महिमा का बखान सुना और उनके दर पर सिर नवाकर प्रकाश पर्व मनाया। गुरुद्वारे में सुबह से ही गुरु की महिमा के बखान में संगत जमी और सतगुरु नानक परगटया मिटी धुंध जग चानण होआ और नानक नाम जहाज, जो चढ़े सो उतरे पार आदि भजन और गीतों से संगत को निहाल किया। 

सैनिटाइजेशन के बाद मिला प्रवेश
सुबह गुरुद्वारे को सैनिटाइज करने के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। शाम को गुरुद्वारा नीचीबाग के मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने कथा द्वारा संगत को निहाल किया। हजूरी रागी गुरुद्वारा नीचीबाग के भाई रकम सिंह एवं गुरुबाग के भाई नरेंदर सिंह ने शबद कीर्तन, गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी भाई सुखदेव सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में प्रार्थना कर कोरोना को समाप्त करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed