{"_id":"5c2a11d4bdec2256fc739bb2","slug":"facilities-will-give-in-government-school-like-as-convent-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में होगी कॉन्वेंट स्कूलों की तरह व्यवस्था, इन सुविधाओं से होगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में होगी कॉन्वेंट स्कूलों की तरह व्यवस्था, इन सुविधाओं से होगा लैस
Tue, 01 Jan 2019 10:32 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब कॉन्वेंट स्कूलों की तरह व्यवस्था होगी। इसके लिए ऑपरेशन कायाकल्प लागू किया गया है। प्रथम चरण में वाराणसी जनपद के 965 विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है जो 14वें राज्य वित्त आयोग के बजट से काम सुनिश्चित करेंगे।
सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्णय लिया है, ताकि छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके तहत अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, बाउंड्रीवाल, गेट, शौचालय, पानी की व्यवस्था टैंक सहित, सबमर्सिबल पंप, इंटर लाकिंग, टाइल्स, हैंडवॉश सुविधा सुनिश्चित होनी है।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात ने आदेश भी जारी किया है। इसके बाद अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। साथ ही जनपद के एक हजार 242 में से 965 परिषदीय विद्यालयों का चयन योजना के तहत किया है। 14 दिसंबर से 397 विद्यालयों में काम शुरू कराने का दावा भी किया गया है, जबकि 568 विद्यालयों में काम कराने के लिए कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय सिंह का कहना है कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 397 परिषदीय विद्यालयों में 14 दिसंबर से काम शुरू कराया गया है, जबकि 568 विद्यालयों में काम कराने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसकी फीडिंग भी हो चुकी है। इन विद्यालयों में ग्राम पंचायतें 14वें राज्य वित्त आयोग के बजट से काम कराएंगी।

एक नजर में ऑपरेशन कायाकल्प
ब्लॉक कुल विद्यालय चयनित कार्ययोजना वाले
चिरईगांव 155 65 110
सेवापुरी 148 45 50
आराजीलाइंस 188 72 110
काशी विद्यापीठ 122 65 75
चिरईगांव 155 65 110
चोलापुर 155 39 43
हरहुआ 147 39 85पिंडरा 179 31 36
बड़ागांव 148 41 59सेवापुरी 148 45 50
आराजीलाइंस 188 72 110
काशी विद्यापीठ 122 65 75