फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   faces of youth blossomed after casting votes for first time

Varanasi News: पहली बार वोट डालकर खिले युवाओं के चेहरे

Fri, 05 May 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
faces of youth blossomed after casting votes for first time
पहली बार वोट डालकर खिले युवाओं के चेहरे
विज्ञापन


बोले : लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए दिया वोट, विकास की जताई उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पहली बार वोट डालने के बाद युवा खुशी से झूम उठे। बूथों से निकले युवाओं के चेहरे पर अलग चमक दिखी। उनका कहना था कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान किया है। साथ ही उम्मीद जताई कि जीतने वाले उम्मीदवार विकास करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही उत्साहित युवा पहुंचने लगे थे। वह वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजते दिखे। जैसे ही पर्ची मिली, बूथ के तरफ बढ़ चले।

मुहल्ले का विकास इसी चुनाव से होता है। हमें मौका मिला तो वोट देने से नहीं चूकी।-करीना, लहरतारा
वोट डालकर खुश हूं। हमें पहली बार अपने पसंद के मेयर और पार्षद चुनने का हक मिला।-
लक्ष्मी, लहरतारा

मेरा क्षेत्र पहली बार नगर निगम में शामिल हुआ है। अब विश्वास है कि यहां की सीवर व सफाई की समस्या दूर हो जाएगी। -काजल, लोहता
वोट देना हमारा मौलिक अधिकार है। पहली बार इस हक को अदा कर खुशी हो रही है। पल्लवी सिंह, छित्तूपुर
लोकतंत्र में हमारा यह सबसे बड़ा हक है। 18 साल पूरा करने के बाद मुझे भी लोकतंत्र को सशक्त बनाने का अधिकार मिला।-भव्या, सीरगोवर्धन
मुहल्ले की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। इसे योग्य पार्षद चुनकर ही हम ठीक कर सकते हैं।-अच्छे शाह, लहरतारा
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए मैंने काफी भागदौड़ किया। तब जाकर बीएलओ ने नाम जोड़ा। -मोहित चौधरी, लोहता



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed