फेसबुक दोस्त के लिए युवती ने छह साल पहले छोड़ा ससुराल, पुलिस को इस हाल में मिली सड़क किनारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक युवती भटकती हुई मिली। मंगलवार को एक नेत्री की नजर उस युवती पर पड़ी तो उन्होंने उसकी आपबीती सुनी। इसके बाद युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
गाजीपुर जिला निवासी युवती की शादी जौनपुर के सिंगरामऊ में हुई है। छह वर्ष पूर्व कौशांबी जनपद के चांद खमरिया निवासी एक सहायक अध्यापक से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती इस कदर बढ़ी कि वह उससे मिलने प्रयागराज के झूंसी बाजार जा पहुंची।
इसके बाद से अध्यापक ने छह साल से साथियों संग उसका यौन शोषण करता रहा। बीते दिनों वह किसी तरह वहां से भागकर गोपीगंज के बघेल छावनी के पास सड़क पर भटक रही थी। इसी दौरान महिला भाजपा नेता रेनू पांडेय की निगाह उस पर पड़ गई।
पूछताछ के दौरान युवती ने रोते हुए आपबीती सुनाई। भाजपा के एक विधायक पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके बाद उसे 181 महिला हेल्पलाइन के हवाले कर दिया गया। महिला के शरीर पर मारपीट के निशान हैं।
महिला पुलिस और अधिवक्ताओं के माध्यम से उसे सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मेडिकल जांच कराने तक उसे नारी निकेतन के हवाले कर दिया गया है। उधर, एसपी राजेश एस ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। पता कराकर कार्रवाई की जाएगी।