फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eye bank sub center will open in five district of purvanchal

पूर्वांचल के पांच जिलों में खुलेंगे आई बैंक के उपकेंद्र

Sat, 25 Aug 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 25 Aug 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
Eye bank sub center will open in five district of purvanchal
demo pic
नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए लायंस आई बैंक अपना दायरा बढ़ा रहा है। आई बैंक पूर्वांचल के आजमगढ़, भदोही, मऊ, जौनपुर और मिर्जापुर में अपने सब सेंटर खोलने जा रहा है। नए साल से ये सेंटर काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


अभी तक बनारस को छोड़कर आसपास के जिलों में दानदाताओं से कार्निया लेने और उन्हें संरक्षित रखने की सुविधा नहीं है। नेत्रदान की शपथ लेने वाले निधन के छह घंटे के भीतर कार्निया को सुरक्षित तरीके से निकाल कर संरक्षित किया जा सकता है। आसपास के जिलों में यह सुविधा न होना नेत्रदान को अमल में लाने में बड़ी बाधा है। इसीलिए आई बैंक के सब सेंटर खोलने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


हर साल 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। करीब नौ साल से संचालित हो रहे लायंस आई बैंक को अब तक करीब 1000 कार्निया ब्रेन डेड दानदाताओं से मिले हैं। 2017 में ही 105 कार्नियां मिले, जिनसे इतने ही लोगों की आंखों को रोशनी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लायंस आई बैंक के संयोजक डॉ. अनुराग टंडन का कहना है कि सब सेंटर खोलने के लिए नेत्र सर्जनों से बातचीत चल रही है। भदोही में अस्पताल तय हो चुका है। सब सेंटर खुलने के बाद लोग आसानी से नेत्रदान का संकल्प पूरा करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed