फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extra time taken to prove irrational number of 10 marks

Varanasi News: 10 मार्क्स के इरेशनल नंबर को प्रूव करने में लगा एक्सट्रा टाइम

Sun, 02 Mar 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Extra time taken to prove irrational number of 10 marks
यूपी बोर्ड में शनिवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 32,364 विद्यार्थियों में 30,515 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

70 अंक के प्रश्न पत्र में ज्यादातर परीक्षार्थियों को पांच से 10 अंक के इरेशनल नंबर को सिद्ध करने के सवाल में उलझन हुई। साथ ही रैखिक समीकरण के जोड़ को हल करने में भी मुश्किल हुई। इंटरमीडिएट की व्यावसायिक और नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा 126 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 1849 अनुपस्थित रहे।

पहली पाली में इंटरमीडिएट की 19 केंद्रों पर व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। 458 में से 434 शामिल हुए और 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की ऑटोमोबाइल वाणिज्य की परीक्षा 44 केंद्रों पर हुई। 1637 पंजीकृत में से 1595 ने परीक्षा दी। 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा 125 केंद्रों पर हुई। 11,277 पंजीकृत परीक्षार्थी में 10,604 ने परीक्षा दी और 673 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की गणित विषय वास्तविक संख्याएं, यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म का उपयोग कर एफसीएफ, अपरिमेय संख्याओं को सिद्ध करने, दशमलव प्रसार, बहुपद और गुणांक के बीच संबंध, बहुपदों का विभाजन, दो चर वाले रैखिक समीकरण के सवाल पूछे गए। इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा में भारतीय संविधान से मौलिक अधिकार और कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद, न्यायपालिका, संविधान संशोधन, राजनीतिक प्रणालियां, लोकतंत्र, समाजवाद, साम्यवाद, चुनाव प्रणाली, राजनीतिक दल, भारत के पड़ोसी देशों से संबंध, समसामयिक मुद्दों में वैश्वीकरण, मानवाधिकार, पर्यावरण से संबंधित सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed