{"_id":"5bcb1363bdec22696e0e4620","slug":"extortion-money-demand-to-mla-relative-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः विधायक के जेठ से कोर्ट परिसर में मांगी 15 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः विधायक के जेठ से कोर्ट परिसर में मांगी 15 लाख की रंगदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा सीट से बसपा विधायक वंदना सिंह के जेठ व पूर्व विधायक स्व. सर्वेश सिंह सीपू के बड़े भाई संतोष सिंह से ध्रुव कुमार सिंह कुंटू ने पंद्रह लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इसके साथ ही उनसे पूर्व विधायक हत्याकांड की पैरवी छोड़ने की धमकी भी दी।
संतोष कुमार सिंह ने इस बाबत शहर कोतवाली में कुंटू समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सगड़ी सीट से पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 19 जुलाई 2013 को गोली मारकर जीयनपुर कस्बा स्थित उनके आवास के बाहर ही हत्या कर दी गई थी।
इसमें ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह मुख्य आरोपी है। मामला न्यायालय में चल रहा है। 15 अक्टूबर को इस मामले की दीवानी न्यायालय में सुनवाई थी। जिसमें पेशी पर कुंटू सिंह के साथ ही पूर्व विधायक हत्याकांड की पैरवी कर रहे बड़े भाई संतोष सिंह टीपू भी न्यायालय पर आए हुए थे।
विज्ञापन
संतोष सिंह का आरोप है कि कोर्ट परिसर में ही कुंटू सिंह ने पंद्रह लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ ही पूर्व विधायक हत्याकांड की पैरवी से हटने की धमकी भी दी। संतोष सिंह ने बुधवार को शहर कोतवाली में इस बाबत तहरीर दी।
तहरीर में ध्रुव कुमार सिंह कुंटू पुत्र रूद्रप्रताप सिंह निवासी छपरा सुलतानपुर थाना कोतवाली जीयनपुर समेत चार को नामजद किया है। संतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।