Varanasi News : कारोबारी से मांगी थी रंगदारी, आरोपी अरेस्ट; पूर्व पार्षद पर फायरिंग केस में भी काट चुका है सजा
Varanasi News : रंगदारी मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी की तलाश सिगरा पुलिस को काफी दिनों से थी। बुधवार को उसे अंधरापुल से पकड़ा गया। आरोपी फायरिंग के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है। हिमांशु ने बताया कि घटना वाली रात साथ में मेरा मित्र राहुल यादव और दीपेश सेठ भी मौजूद था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साड़ी कारोबारी से एक लाख रंगदारी मांगने के आरोपी को सिगरा पुलिस ने बुधवार को अंधरापुल से गिरफ्तार किया। आरोपी पूर्व में पार्षद समेत दोस्तों पर फायरिंग मामले में भी जेल जा चुका है।
सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारनाथ थाने क्षेत्र के अशोक विहार कालोनी निवासी हिमांशु यादव के रूप में हुई है।
सिगरा क्षेत्र के साड़ी कारोबारी अमित शेवारामानी ने केस दर्ज कराया था कि हिमांशु यादव अपने साथियों के संग एक दिसंबर की रात रंगदारी वसूलने के इरादे से मलदहिया चौराहे के पास मेरी फार्च्यूनर को ओवरटेक करते हुए रूकवाया। गनर और चालक को पिस्टल से धमकाते हुए एक लाख रुपये पहुंचवाने की मांग की थी। दूसरी गाड़ी में होने के कारण मेरी जान बच गई थी।
पुलिस की पूछताछ में हिमांशु यादव ने बताया कि घटना वाली रात साथ में मेरा मित्र राहुल यादव और दीपेश सेठ भी मौजूद था। गिरफ्तारी टीम में लल्लापुरा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पांडेय, एसओजी प्रभारी मनीष मिश्रा, प्रमोद सिंह, मंतोष कुमार, अजीत कुमार, मृत्युंजय सिंह आदि रहे।
पार्षद समेत दोस्तों पर फायरिंग में जा चुका है जेल
सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि हिमांशु के ऊपर हत्या के प्रयास, मारपीट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। दो साल पहले सितंबर वर्ष 2022 में कोतवाली के विशेश्वरगंज तिराहे पर पानदरीबा के पार्षद अंकित यादव से विवाद बाद फायरिंग में हिमांशु के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में वह जेल गया था। फायरिंग में दारागर निवासी प्रशांत यादव और साहिल यादव घायल हुए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी हिमांशु के दोनों दोस्त राहुल व दीपेश की भी तलाश हो रही है।